Home
Mobile

Upcoming Smartphones in July 2024: Samsung से लेकर CMF तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन

Upcoming Smartphones in July 2024: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। दरअसल अगले महीने जुलाई 2024 में कई स्मार्टफोन दस्तक देने जा रहे हैं। जिनमें से ज़्यादातर हैंडसेट मिड-रेंज में आएंगे।

इसके साथ ही इसमें कुछ फोल्डेबल भी होंगे। सैमसंग अपने अगले जेनरेशन के Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip सीरीज़ को भी पेश करेगा तो Xiaomi अपने चौथे जेनरेशन फोल्ड के साथ-साथ अपना पहला क्लैमशेल फोल्डेबल भी लॉन्च करने वाला है।

Upcoming Smartphones in July: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन्स

इसके अलावा, Nothing के सब-ब्रांड CMF भी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। तो वहीं Realme भी फ्लैगशिप लॉन्च करने जा रहा है। तो चलिए आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में पहले ही जान लेते हैं।

Red Magic 9S Pro Series- रेड मैजिक 9एस प्रो सीरीज की 3 जुलाई को चीन में एंट्री होने वाली है। यह रेड मैजिक 9 प्रो सीरीज का मिड-जेन रिफ्रेश होगा। जिसके तहत रेड मैजिक 9एस प्रो और रेड मैजिक 9एस प्रो प्लस को पेश किया जाएगा।

Upcoming Smartphones in July: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन्स

CMF Phone 1 - CMF भी 8 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करेगा। जिसके तहत कंपनी CMF Phone 1 के नाम से अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ आएगा। बता दे, यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें यह चिप शामिल की जाएगी।

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6- सैमसंग Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को होगा। कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की लॉन्च करेगी। ये दोनों ही डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म पर काम करेंगे। वहीं फ्लिप 6 में नया 50MP प्राइमरी कैमरा और बड़ी 4,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Upcoming Smartphones in July: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन्स

Oppo Reno 12 Series- ओप्पो रेनो 12 सीरीज जुलाई में भारत में लॉन्च होने वाली है। जिसके तहत रेनो 12 और रेनो 12 प्रो को पेश किया जाएगा। ये दोनों डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे। इसके साथ ही इनमें 6.7-इंच FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले है। इनमें एक ही 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड यूनिट है। जबकि, प्रो वर्ज़न में 50MP 2x टेलीफ़ोटो स्नैपर और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Honor 200 Series- जुलाई में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑनर 200 और ऑनर 200 प्रो दोनों को लॉन्च किया जाएगा। वेनिला मॉडल स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप और प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC से लैस है। इन हैंडसेट में 6.7 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 50MP (वाइड) + 50MP (2.5x टेलीफ़ोटो) + 12MP (अल्ट्रावाइड) ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 5,200mAh की बैटरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Upcoming Smartphones in July 2024 list includes Samsung, CMF and More Know Specs and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X