भारत में मार्च के शुरूआती हफ्तों में इन स्मार्टफोन की होगी एंट्री, यहां जानें कीमत व फीचर्स
Upcoming Smartphones: अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अगला महीना यानी कि, मार्च आपके लिए सही समय हो सकता है।
क्योंकि 1 मार्च से लेकर 12 मार्च के बीच में Infinix से लेकर Nothing और Samsung सहित कई कंपनिया भारत में अपने टोटल 8 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी।

अब ऐसे में आपको जानना होगा कि, आखिर स्मार्टफोन कौन सा हैं? कौन सी कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी? इसकी कीमत भारत में कितनी होगी। इसमें कौन सी खासियतें मिलेंगी, तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Smart 8 Plus: इनफिनिक्स का यह हैंडसेट भारत में कल यानी 1 मार्च को लॉन्च होगा। जिसकी कीमत भारत में 7000 रुपये तक तक किए जानें की उम्मीद है।

इसमें आपको डिस्प्ले पर मैजिक रिंग, 50MP मुख्य कैमरा, 6000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 8GB तक रैम, 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy F15: इसे भारतीय बाजार में 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत देश में 14,999 रुपये में तय की जा सकती है।
इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 4 प्रमुख एंड्रॉइड अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी है।

Nothing Phone 2a: इसे भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स होंगे।
Lava Blaze Curve 5G: लावा अपने इस फोन को भारत में 5 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। कीमत की बात करें तो इसे 15,000 रुपये से कम बजट रेंज में लाया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का मेन सोनी सेंसर दिया जा सकता है।
Realme 12 Plus: इस फोन की एंट्री भारत में 6 मार्च को होगी। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।
इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, डाइमेंशन 7050 चिपसेट, Android 14 OS, 67W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकता है।
Xiaomi 14: शाओमी अपने इस हैंडसेट को भारत में 7 मार्च को लॉन्च करेगा। जिसकी कीमक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 60,000 रुपये से ज्यादा होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, हाइपरOS और Leica ब्रांडिंग कैमरा सेटअप जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Vivo V30 सीरीज: इसे भारत में 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो यह 30,000 से 45,000 रुपये के बजट में दस्तक दे सकते हैं।
इस सीरीज के तहत 2 मॉडल पेश किए जाएगें, जो Vivo V30 और Vivo V30 Pro नाम से जाने जाएंगे। इन पोन्स में 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट के साथ 50MP ZEISS रियर मेन कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
iQOO Z9 5G: इसे भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, डाइमेंशन 7200 चिपसेट, Android 14 OS जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








