Upcoming Smartphone: Nothing से लेकर Samsung तक, मार्च में होंने जा रही इन फोन्स की एंट्री
Upcoming Smartphones In March 2024 : अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल इस आर्टिकल में हम आपको अगले महीने लॉन्च होने जा रहे स्मार्टफोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।
अगले महीने यानी कि, मार्च में नथिंग, सैमसंग से लेकर शाओमी तक के फोन्स मार्केट में दस्तक देने को तैयार हैं। जिन्हें कंपनियां 10 मार्च से पहले लॉनच करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

ये फोन्स अगले महीने मचाएंगी धूम: सबसे पहले बात करते हैं, Nothing Phone 2a कि, जिसे 5 मार्च 2024 को लॉन्च किया जाएगा। Nothing Phone 2a को कंपनी लॉन्च से पहले लगातार टीज कर रही है।
इसके साथ ही इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। नथिंग अपने इस फोन को Mediatek Dimensity 7200 Pro चिपसेट के साथ ला रहा है।
इसके अलावा Samsung Galaxy F15 5G को भी अगले महीने के पहले हफ्ते 4 मार्च 2024 के कंपनी लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्चिंग डेट के साथ ही सैमसंग इस फोन के खासियतों की भी जानकारी दे दी है।

जिसके अनुसार Galaxy F15 5G में यूजर्स को सुपर एमोलेड स्क्रीन डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट, 6000mAh की एक बड़ी बैटरी और 4 साल के ओएस और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
इसके अलावा realme 12+ को भी रियलमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 6 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। बता दें, कंपनी ने realme 12+ को टीज करना शुरू कर दिया है। रियलमी 12+ 5G में आपको Optical Image Stabilization सपोर्ट के साथ Sony LYT600 सेंसर मिलेगा।

इस लिस्ट में Xiaomi 14 का भी नाम शामिल है, जो अगले महीने 7 मार्च 2024 को दस्तक देगा। इस फोन की पहली झलक सामने आ चुकी है। लेकिन अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारियां कंपनी ने शेयर नहीं किया है।
हालांकि, इस फोन को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। जिससे इसे फीचर्स का खुलासा पहले ही हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस हैंडसेट को चीन वेरिएंट जैसे स्पेक्स के साथ भारत में भी उपलब्ध करा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








