Home
Mobile

अक्टूबर में Google, Oneplus , Vivo सहित इन फोन्स की होने जा रही एंट्री, देखें लिस्ट

Upcoming Smartphones: अगर आप भी अपने पुराने फोन से बोर हो चुके हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। दरअल इस महीने गूगल, वनप्लस और वीवो सहित कई जानी मानी कंपनियां अपने-अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं। जो धांसू कैमरा के साध दमदार फीचर्स से लैस है। चो चलिए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 8 सीरीज

सबसे पहले बात करेंगे Google की जो अपने नए सीरीज Pixel 8 को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी Pixel 8 और Pixel 8 Pro को एक साथ लाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इन दोनों हैंडसेट को Tensor G3 चिप और एक नए कैमरे से लैस किया जा सकता है। वहीं लीक रिपोर्ट की मानें तो इन स्मार्टफोन में नई AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर की भी फैसलिटी मिलेगी। जिसमें फेस को एडिट करने और वीडियो बूस्ट तकनीक को शामिल किया जाएगा।

अक्टूबर में Google, Oneplus सहित इन फोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री

Vivo V29 सीरीज

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भी 4 अक्टूबर को अपने नए V29 सीरीज को पेश करने वाला है। कंपनी अपने इस सीरीज में एक कर्वी डिस्प्ले और 2x टेलीफोटो लेंस भी शामिल करने वाली है। बेस मॉडल में ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही 6.78 इंच फुल-एचडी+ (2800 x 1260 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस सीरीज को वीवो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ पेश कर सकता है। इस फोन को मैजेस्टिक रेड समेत कई कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है।

OnePlus Open

OnePlus Open की भी इस महीने 19 अक्टूबर, 2023 को दस्तक देने की उम्मीद है। सामने आई रिपोट्स की मानें तो यह ओप्पो फाइंड एन2 पर आधारित है, जो फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके साथ ही लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, वनप्लस ओपन पेरिस्कोप ज़ूम लेंस के साथ लाया जा सकता है। जो ओपन पेरिस्कोप ज़ूम लेंस के साथ आने वाला वनप्लस का पहला स्मार्टफोन होगा।

OnePlus 11R

वनप्लस इसके अलावा Oneplus 11R को भी लॉन्च करने की तैयारियों मं जुटा है। जिसकी एंट्री इसी महीने हो सकती है। इस फोन को 18GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें राउंड शेप वाला कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसके साथ लेदर फिनिश भी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा।

अक्टूबर में Google, Oneplus सहित इन फोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री

Samsung Galaxy S23 FE

कोरियन कंपनी सैमसंग भी इस महीने अपने गैलेक्सी S23 FE के लॉन्च करने जा रही है। जिसे कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में 6.3-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 या Exynos 2200 चिपसेट शामिल होने की उमीमद है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जा कती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
This month, many well-known companies including Google, OnePlus, Samsung and Vivo are going to launch their new smartphones. Which is equipped with powerful features like a powerful camera. So, let us tell you the details about these phones from their price to the specs available in them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X