Home
Mobile

iQoo 12, Realme C67 और Vivo S18 की इस हफ्ते हो जा रही एंट्री, पहले ही जान ले कीमत

Upcoming Smartphones: ये साल यानि कि, 2023 अब खत्म होने को है, लेकिन इसके खत्म होने से पहले कई बड़े ब्रांडस अपने-अपने स्मार्टफोन को साल के आखिर में लॉन्च करने की तैयारियों में हैं। जिनमें iQoo, Vivo और Realme जैसी कंपनियां शामिल हैं। तो चलिए आपको दिसंबर में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

iQoo 12, Realme C67 और  Vivo S18 की इस हफ्ते हो जा रही एंट्री

iQOO 12 स्मार्टफोन

आईक्यू 12 को कल यानि कि, 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के ऑफिशयली YouTube चैनल पर देख सकते हैं। अपने इस फोन को कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच तक का डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही इसमें 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K होगा। इसके अलावा इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह भारत में इस लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें 12 GB रैम, 16 GB रैम ऑप्शन के साथ इसमें 256 GB और 512 GB का स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। । इसके अलावा इसमें 50MP Omnivision OV50H मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जो150 डिग्री के एंगल तक फ्रेम कवर करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme C67 5G स्मार्टफोन

Realme C67 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन हो सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें mediatek Dimensity 6020 चिपसेट का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 6.72 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। यह फोन ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

Vivo S18 स्मार्टफोन

Vivo S18 सीरीज को भी 14 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है। इसके लॉन्च इवेंट को चीन में कंपनी के ऑनलाइन चैनल्स पर लाइव किया जाएगा। Vivo S18 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और Pro वेरिएंट को Dimensity 9200 के साथ लाए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन्स 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले से लैस होंगे। Vivo S18 और Vivo S18 Pro में सॉफ्ट ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IQOO 12 can be given a 6.78 inch display. Realme C67 5G phone is going to be launched in India on December 14. Along with this, Vivo will also launch its new series Vivo S18 on December 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X