Home
Mobile

जून में Vivo, Xiaomi और Honor समेत ये स्मार्टफोन्स की होने जा रही एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Upcoming Smartphones June: 2024 का छमाही महीना यानी जून की शुरूआत हो चुकी है। अगर आप इस वक्त नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये महीना सही साबित हो सकता है।

जून में कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने-अपने फोन्स लॉन्च करने जा रही है। जिसमें Vivo, Xiaomi, Motorola, Oppo और Honor जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन्स शामिल होंगे । तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर फीचर्स व लॉन्चिंग डेट बताते हैं।

जून में Vivo, Xiaomi और Honor समेत इन फोन्स की होने जा रही एंट्री

जून में लॉन्च होंगे ये फोन्स
Vivo X Fold 3 Pro - वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो की देश में 6 जून को एंट्री होने जा रही है। यह वीवो का पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे भारतीय मार्केट में पेश किया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले इसे कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले और 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5700mAh की बैटरी शामिल की है, 100W फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

जून में Vivo, Xiaomi और Honor समेत इन फोन्स की होने जा रही एंट्री

Honor 200 - ऑनर 200 सीरीज भी 12 जून को ग्लोबली लॉन्च होगा। जिसके तहत ऑनर अपने दो नए फोन्स Honor 200 और Honor 200 Pro को लॉन्च करेगी।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर Pro मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर शामिल होगा। दोनों आगामी फोन्स 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी से लैस होंगे। हालांकि, 200 Pro में 66W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

जून में Vivo, Xiaomi और Honor समेत इन फोन्स की होने जा रही एंट्री

Xiaomi 14 Civi - शआओमी के 14 Civi की भी भारतीय बाजार में 12 जून को एंट्री हो रही है। यह फोन Xiaomi Civi 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है। शाओमी का यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी से पैक्ड होगा।

जून में Vivo, Xiaomi और Honor समेत इन फोन्स की होने जा रही एंट्री

Oppo F27 Pro- इनके अलावा ओप्पो एफ27 प्रो भी भारतीय बाजार में इस महीने दस्तक दे सकता है। जो Oppo A3 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Moto G85 - इनके अलावा मोटो भी अपने G85 को जून में ही लॉन्च करने वाला है।फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 4 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Realme GT 6 - रियलमी जीटी 6 भी इसी महीने लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने भी इसकी लॉन्चिंग लाइम लाइन का एलान कर दिया है। यह Realme GT Neo 6 की जगह लेगा।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 SoC चिपसेट मिलेगा। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग साथ 5,500mAh तक की बैटरी से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Upcoming Smartphones June 2024 Vivo Xiaomi to Honor know Specifications price and More Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X