Home
Mobile

Upcoming Smartphone: जनवरी के पहले हफ्ते में इन 5 SmartPhones की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, देखें लिस्ट

Upcoming smartphones 2024: नए साल की शुरूआत हो चुकी है, 2024 के पहले महीने में कई कंपनियां अपने ग्राहकों को कई स्मार्टफोन्स की शौगात देने जा रही हैं। जिसमें बजट, मिड और फ्लैगशिप फोन्स से लेकर प्रीमियम फोन्स तक के स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है। अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी को गिफ्ट करने के लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो 2024 का पहला महीना आपके लिए बहतरीन हो सकता है। इस महीने कई ऑप्शन आपके सामने होंगे। तो चलिए आपको आगे जनवरी के पहले हफ्ते में दस्तक देने वाले 5 स्मार्टफोन के नाम और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

जनवरी के पहले हफ्ते में ये 5 SmartPhones होगें लॉन्च, देखें लिस्ट

इन फोन्स की होने जा रही धमाकेदार एंट्री

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार जनवरी के पहले हफ्ते में रेडमी और वीवो दो स्मार्टफोन ब्रांड अपने-अपने नए स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं। भारत में 4 जनवरी को Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च हो रही है। जिसके तहत तीन स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus पेश किए जाएंगे। वहीं वीवो भी इसी दिन अपने Vivo X100 सीरीज से पर्दा उठा रहा है। जिसके तहत vivo X100 और vivo X100 Pro स्मार्टफोन की एंट्री की होगी।

रेडमी नोट 13 सीरीज के फीचर्स

रेडमी के नोट 13 सीरीज के तहत पेश किए जाने वाले सभी मॉडल्स में यूजर्स को 6.67 इंच की 1.5K एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके बेस मॉडल को कंपनी Dimensity 6080 चिपसेट दे सकती है। वहीं प्रो मॉडल को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC और प्लस मॉडल को MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट के साथ ला सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसते Redmi Note 13 Pro Plus हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 200MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इसे पावर देने के लिए रेडमी ने इसमें 120W के फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

Vivo X100 सीरीज की फीचर्स

वीवो अपने इस सीरीज के दोनों मॉडल Vivo X100 और X100 Pro को 6.78 इंच की OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। जो 120hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इन फोन्स को MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट के साथ लाया जाएगा। वीवो ने इस सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 50MP + 50MP + 64MP का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसके बेस मॉडल को 5000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और प्रो मॉडल में 5000mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The first month of the new year 2024 is bringing a lot for smartphone lovers. This month, customers will get to see many options. Let us know the details about the names and features of 5 smartphones to be launched in the first week of January.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X