Home
Mobile

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये दमदार फोन्स, लिस्ट में Oneplus और Vivo शामिल

Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन लवर्स के लिए अगला हफ्ता खास होने वाला है। कई कंपनियां अपने-अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च करने वाली हैं। इनमें OnePlus, Motorola और Vivo जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। ये फोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देंगे, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं।

दरअसल Oneplus चीन में एक इवेंट आयोजित करेगा, जिसमें वह अपने फ्लैगशिप किलर फोन को पेश करेगी, इसके साथ ही इसमें एक प्रीमियम टैबलेट और एक स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी भारत में एक बजट स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी।

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये दमदार फोन्स

वहीं Motorola चीन सहित कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल और मिड-रेंजर को लॉन्च करेगा। इसके अलावा Vivo भारत में अपना एक बजट फोन लॉन्च करेगा।

इन स्मार्टफोन्स में Oneplus Ace 3 Pro और Motorola Razor 50 व Razor 50 Ultra चीन में लॉन्च किए जाएंगे, जबकि OnePlus Nord CE 4 Lite और Vivo T3 Lite 5G देश में ही लॉन्च किए जाएंगे। आइए आगे इन फोन्स की डिटेल्स जानते हैं।

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये दमदार फोन्स

अगले हफ्ते इन फोन्स की होगी एंट्री-

OnePlus Nord CE 4 Lite- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट भारत में 24 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, इससे पहले ही ऑफिशियल टीजर और लीक के अनुसार यह Oppo K12x का रीब्रांडेड होगा। जिससे इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 चिप के साथ पेश किया जा सकता है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5,500mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट देगी।

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये दमदार फोन्स

Motorola 25 जून को चीन और कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में एक इवेंट आयोजित करेगा। जिसमें कंपनी Razr 50, Razr 50 Ultra और Moto S50 Neo को पेश करेगी। Motorola Razr 50 Ultra में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट, डुअल 50MP कैमरे के साथ 6.9-इंच का मेन डिस्प्ले और 4-इंच कवर स्क्रीन के साथ मिलेगा।

जबकि, वेनिला रेज़र 50 में 6.9 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले होगा, हालांकि, इसमें 3.6 इंच की छोटी कवर स्क्रीन और कम पावरफुल मीडियाटेक डाइमेसनिटी 7300X SoC होगा। इसके अलावा, Moto S50 Neo में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन चिप और 50MP का मेन कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते आ रहे ये दमदार फोन्स

Vivo T3 Lite 5G - को भारत में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह Vivo T3 और Vivo T3x के बाद लाइनअप में तीसरा फोन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।

इसके अलावा इसमें 120Hz डिस्प्ले के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। यह कथित तौर पर यह भारत में Vivo का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होगा।

OnePlus Ace 3 Pro - को भी 27 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी वनप्लस पैड प्रो, वनप्लस वॉच 3 और वनप्लस बड्स 3 भी लॉन्च करेंगी। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC मिल रहा है।

इसके अलावा 6.78 इंच का 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले, 50MP Sony LYT-800 मेन कैमरा, 6,100mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Upcoming Smartphones next week includes oneplus vivo and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X