Home
Mobile

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते इन स्मार्टफोन की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, देखे लिस्ट

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने दो नए हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसे OnePlus 12 और OnePlus 12R के नाम से मार्केट में पेश किया जाएगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की एंट्री कल यानि कि, 23 जनवरी को होने जा रही है।

भारतीय बाजार के साथ ही ये फोन्स ग्लोबल बाजार में भी दस्तक देंगे। हालांकि इसे कंपनी ने चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया है। आइए आगे इस फोन की डिटेल और इसकी लाइव लॉन्चिंग कहां देख सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते इन स्मार्टफोन की होने जा रही एंट्री

OnePlus 12, और OnePlus 12R के लॉन्च ईवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल लाइव किया जाएगा। यहां आप भी इसे देख सकते हैं। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस: वनप्लस 12 में 6.82 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जो कि एक LTPO पैनल होगा। इसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, और क्वाडएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते इन स्मार्टफोन की होने जा रही एंट्री

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इस फोन को IP65 रेटिंग मिले हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो, इसमें 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

OnePlus 12 कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते इन स्मार्टफोन की होने जा रही एंट्री

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशंस: वनप्लस12R स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसे कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.78 इंच का LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है।

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें कंपनी ने 5500mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch OnePlus 12 and OnePlus 12R on January 23. Let us know the details about these.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X