Home
Mobile

जेडटीई रेसर सेकेंड में किया गया नया शानदार अपडेट

By Super
जेडटीई रेसर सेकेंड में किया गया नया शानदार अपडेट

दुनियां में हर जगहं अलग अलग नामों से पहचाने जाना वाला जेडटीई रेसर चाइना की कंपनी है। जिसने हाल ही में अपनी सीरीज़ में एक और मॉडल, जेडटीई रेसर सेकेंड जोडा है। इस फोन की कीमत कम होने की वजह से इसके फीचर में कोई कमी नहीं है।

फोन का आकार 104 x 55.4 x 13.5 एमएम और भार 100 ग्राम मात्र है। इसकी डिस्‍पले स्‍‍क्रीन सिर्फ 2.8 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन है जिसका रेजूलूशन 240x 320 पिक्‍सल है। इसकी मल्‍टी टच स्‍क्रीन पूरे 2, 56,000 रंगो को सपोर्ट करती है। फोन में ऐक्सेलरोमीटर और प्रोक्‍सिमिटी सेंसर लगा हुआ है।

इस फोन में मात्र एक कैमरा दिया हुआ है जो 3 मेगापिक्‍सल का है। इसके दा्रा आप वीडियो रिकार्ड करने के अलावा जियो टैगिंग कर सकते हैं। इस फोन में ब्रॉडकॉम बीसीएम 2157 प्रोसेसर और 500 मेगाहर्ज की स्‍पीड क्‍लॉक सीपीयू लगा हुआ है। डिवाइस में 256 एमबी की मेमारी और 512 एमबी रौम दिया है। आप फोन की मेमोरी को पूरे 8 जीबी तक बढा भी सकते हैं।

जेडटीई रेसर सेकेंड में एंड्राएड ओएस दिया गया है। जिसका वजर्न 2.2 है। कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, ऐज और ब्‍लूटूथ और वाई फाई दिया गया है। जीपीएस, एफएम और म्‍यूजिक प्‍लेयर के दा्रा आप संगीत का आनंद उठा सकते हैं। इसमें बैट्री 1100 एमएएच लगी हुई है। कीमत का अभी पता नहीं है पर इसकी कीमत मिड रेंज में होने की बताई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X