5 मिनट में चार्ज हो जाता है ये फोन, कीमत एक दम बजट में!
लेईको के फ्लैगशिप डिवाइस ले 1एस ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अफरा तफरी मचा दी है। यह फोन इंडस्ट्री का पसंदीदा फोन बन गया है वो भी बेहद कम समय में। फोन ने लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद कई रिकॉर्ड सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी बेहद कम कीमत, जी हां! ये फोन केवल 10,999 रुपए का है।
ले1एस : बजट स्मार्टफोन और फीचर हाई प्राइस!
ले 1एस में जो फीचर्स दिए गए हैं वो हाई एंड फोन के फीचर्स जितने ही खास हैं। ऐसा ही एक बेहद खास फीचर है टाइप सी चार्जर, जो कि इसकी चार्जिंग को काफी फ़ास्ट बनता है। फ़िलहाल यह फीचर आपको कुछ चुनिंदा हाई एंड फोन में ही मिलेगा। टाइप सी चार्जर की मदद से यह फोन केवल 5 मिनट में आपको 3.5 घंटों का टॉक टाइम देता है। है न कमाल!
#1
यूएसबी टाइप सी फ़ास्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रान्सफर की अनुमति देता है, जिससे आपका डिवाइस बेहद जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही यह टू वे पॉवर ट्रान्सफर की सुविधा भी देता है। ले 1एस में 3,000 mAh की बैटरी दी गयी है।
#2
यूएसबी टाइप सी कनेक्टर की मदद से इस फोन में क्विक डाटा ट्रान्सफर की सुविधा भी मिलती है। आप इसे किसी कंप्यूटर या लैपटॉप में कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें स्टैण्डर्ड साइज़ का यूएसबी पोर्ट हो।
#3
यह आज कल इस्तेमाल किए जा रहे माइक्रो यूएसबी प्लग से अलग होता है। यूएसबी सी केबल को दोनों तरफ से यूज़ किया जा सकता है, यह दोनों तरफ से समान होता है।
#4
यूएसबी टाइप सी फ्यूचर टेक्नोलॉजी है। साथ ही इसने खुद को बेहतर भी प्रूफ किया है। आने वाले समय में हो सकता है यह हर फोन में प्रयोग की जाए।
#5
लेईको ने अपने इस बजट फोन को बेहद शानदार व प्रीमियम लुक दिया है। फोन का मेटल डिजाईन इसे खास बनता है।


Click it and Unblock the Notifications








