Home
Mobile

Apple Foldable iPhone की आश में बैठे यूजर्स को करना होगा लंबा इंतजार, जानें इसके पीछे की वजह

Apple Foldable iPhone: Apple का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन कंपनी का इरादा फिलहाल इस रेस में शामिल होने का नजर नहीं आ रहा है। Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर एक जानकारी सामने आई है, जिसमें अभी कंपनी फोल्डेबल फोन लॉन्च करने पर विचार नहीं कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, Apple साल 2027 से पहले अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं कर रहा है। इसका मतलब यह है कि इस फोल्डेबल फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स को काफी लंबे समय तक इसके लिए रुकना होगा।

Apple Foldable iPhone के लिए यूजर्स को करना होगा लंबा इंतजार

स्क्रीन के फोल्ड होने वाले निशान को खत्म करने की प्लानिंग

दूसरी तरफ कंपनी फोन की स्क्रीन के फोल्ड होने वाले निशान को खत्म करने की प्लानिंग कर रही है। इस अपडेट से इस फोन के फैंस को अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका मतलब यह है कि स्मार्टफोन को बार-बार मोडने और खोलने में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना होगा।

Apple का कहना है कि वह इस फोन को ऐसे फीचर्स के साथ लाना चाहता है, ताकि स्मार्टफोन की फोल्ड होने वाली स्क्रीन सालों तक चलें और इसे खोलने एवं बंद करने में भी आसानी हो। कंपनी के अनुसार, ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि फोल्डेबल फोन की स्क्रीन को बार-बार खोलना और बंद करना पड़ता है।

क्या है इस देरी के पीछे का कारण

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अभी भी अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए अलग-अलग पार्ट्स को चुनने और उनकी टेस्टिंग में व्यस्त है। Apple अपने पहले फोल्डेबल को बेहतरीन बनाने का प्रयास कर रहा है, जिससे इसमें इस्तेमाल होने वालो सभी पार्ट्स और फीचर्स सही तरीके से काम करें। फोन के हर एक पार्ट की अच्छे से जांच-पड़ताल जारी है, ताकि फोन कंपनी के द्वारा बनाई गई क्वालिटी पर खरा उतर सकें।

2027 तक मार्केट में कदम रखेगा फोल्डेबल iPhone

कंपनी Apple Foldable iPhone को 2027 में लॉन्च करेगी। लेकिन खबरों की माने तो Apple अगले साल से इस फोन पर अपनी तैयारी शुरू कर देगा। साथ ही समय मिलने की वजह से कंपनी इस फोन को बेहतरीन क्वालिटी देने पर तरीके से फोकस कर पाएगी। कंपनी का कहना है कि भले ही फोन थोडी देर से मार्केट में कदम रखे, लेकिन जब भी आए क्वालिटी में यूजर्स को किसी प्रकार का समझौता ना करना पड़े।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users waiting for Apple Foldable iPhone will have to wait a long time, know the reason behind it
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X