अब बिंदास करें मोबाइल से फर्ल्ट

ब्लैकबुक एप्लीकेशन को आप अपने मोबाइल में फ्री डाउनलोड करके नए- नए फर्ल्टिंग तरीको के बारे में जान सकते हैं। सुपरस्टड ब्लैकबुक में ब्रेकर, नाइटऑउट, गियरअप और चैटबुक के अलावा कई ऐसे ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें आप फर्ल्टिंग करने के नए नए तरीको के बारे में जान सकते हैं।
नाइटऑउट- अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रात में डिनर या घूमने जाना चाहते हैं तो एप्लीकेशन में दिए गए नाइटऑउट ऑपशन को चूज कर शहर के सभी इलाकों और सहीं समय की जानकारी का पता लगा सकते हैं। बाहर कौन कौन से रेस्टोरेंट है जहां पर आप अपने साथी के जा सकते है इसकी भी पूरी जानकारी आपको नाइटऑउट में मिल जाएगी।
गेयर अप- अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई है और आप समझ नहीं पा रहें है उसे कैसे मनाएं तो यह काम आप ब्लैकबुक में दिए गए गियरअप पर छोड़ दें। ऐप के इस ऑपशन में आपको उन सभी चॉकलेट और फूलों की जानकारी मिल जाएगी जो लड़कियो को पसंद होते हैं।
चैट बाक्स- बिना डेट पर जाए खूबसूरत महिलाओं से बात करना चाहते है तो सुपरस्टड के चैटबाक्स में ऑनलाइन चैटिंग का मजा ले सकते हैं और अपने दिल की बात बिना बाहर जाए आप आराम से कह सकते हैं।
आईस ब्रेकर- अगर आपके दिल में कोई बात है और उसे कहने से हिचकिचा रहें है तो आईस ब्रेकर में वो सभी लाइने दी गई है जिससे आप बड़ी आसानी से अपने प्यार का इजहार कम शब्दों में कर सकते हैं।
यूटीवी बिंदास के बिजनेस हेड केथ अलफनसो ने इस एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा आजकल ज्यादा से ज्यादा यूथ मोबाइल कंटेट का प्रयोग करने में लगे हुए हैं। वो हर छोटी से बड़ी जानकारी अपने मोबाइल पर खोजते है सुपरस्टुड ब्लैकबुक की मदद से वे कभी भी कहीं भी किसी को इंप्रेस कर सकते है। अगर आप इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते है तो इस लिंक पर किल्क कर सूपरस्टड को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। https://market.android.com/search?q=superstud&so=1&c=apps


Click it and Unblock the Notifications








