क्या आप ख़रीदेंगे छह लाख का मोबाइल फ़ोन?
शौक बड़ी चीज है इसीलिए किसी को महंगी गाडि़यों का शौक होता है तो किसी को महंगी घडि़यों का, अगर आप महंगे फोन के शौकीन है तो ज्यादा से ज्यादा कितने रुपए तक का स्मार्टफोन लेंगे, 20,000 रुपए या फिर 30,000 रुपए और अधिक हुआ तो 50,000 रुपए तक का लेकिन नोकिया ने कुछ खास लोगों के लिए 6 लाख रुपए का मोबाइल फोन लांच किया है।
अधिक लग्ज़री हैंडसेटों की फोटो देखने के लिए क्लिक करें
जाहिर सी बात है 6 लाख में भारत क्या आप भारत के बाहर भी अच्छी खासी खरीद्दारी कर सकते हैं। दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी वेर्टू ने पहली बार एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन करने वाला नया मॉडल पेश किया है। वेर्टू के नए स्मार्टफोन की क़ीमत पांच लाख 71 हज़ार रुपए है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होने के कई कारण है।
सबसे पहले तो हैंडसेट का फ्रेंम बनाने के लिए टाइटेनियम का प्रयोग किया गया है। जबकि फोन का डिस्प्ले सैफायर का बना हुआ है। हैंडसेट में 4जी सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं एंड्रायड के इजी इटरफेस की वजह से इसमें एंड्रायड प्लेटफार्म दिया गया है।
फोन स्क्रीन में कभी भी खरोंच नहीं आ सकती क्योंकि इसकी स्क्रीन सफायर की बनी हुई है जिसके केवल हीर से ही खरोंच आ सकती है। फोन की कीमत को देखते हुए इसे कुछ लोग ही अपने पास रखते हैं। वहीं वर्टू की दुनिया भर में केवल 500 शॉप है जहा पर ये फोन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications









