Home
Mobile

इस फोन को खरीदने पर हेलिकॉप्टर से आपके घर होगी डिलिवरी !

वर्टू कंपनी लग्जरी फोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी कोबरा फीचर्स फोन के पहले भी दस लाख रुपए से करोड़ों की कीमत वाले फोन बना चुकी है।

By Neha

जहां एक तरफ स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स की डिमांड को ध्यान रखते हुए सस्ते फोन बना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लग्जरी स्मार्टफोन मेकर्स वर्टू ने एक ऐसा फोन डिजाइन किया है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए हैं और इस फोन को खरीदने पर आपके घर हेलिकॉप्टर से डिलिवरी की जाएगी।

इस फोन को खरीदने पर हेलिकॉप्टर से आपके घर होगी डिलिवरी !

आपको इस फोन की कीमत पर अगर यकीन नहीं आ रहा है, तो आपको बता दें कि वर्तू के इस लिमिटेड एडिशन फोन को 534 रूबी से बनाया गया है। इस फोन के बॉडी पर एक कोबरा डिजाइन है, जिसे रूबी से बनाया गया है। इस फोन को आप इंस्टॉलमेंट पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 10,000 रुपए का डाउन पेमेंट करना होगा।

इस फोन को खरीदने पर हेलिकॉप्टर से आपके घर होगी डिलिवरी !

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक फीचर फोन है। इसकी स्क्रिन दो इंच की है। इसमें दो जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें रिमूवेवल बैटरी दी गई है, जो आपको पांच घंटे का टॉक टाइम दे सकती है। इस फोन को फ्रांस के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया है, जो महंगे फोन बनाता है।

चीनी वेबसाइट गिज्मो चाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसे 288 पार्ट्स से बनाया गया है जिसे ब्रिटेन में ऐसेंबल किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक इसके सिर्फ 8 युनिट्स दुनिया भर के लिए बनाए गए हैं। बाकी देशों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इस फोन की ब्रिक्री चीन में शुरू हो गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
2.5 crore rupees the Vertu Signature Cobra is available to buy in china. Some of the other highlights of the new Vertu phone include the 439 rubies it has, fitted in a cobra design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X