VI ने अपने कस्टमर्स के लिए लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, Netflix कंटेंट की भी मिलेगी सुविधा
VI ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। बता दें कि VIL ने Netflix के साथ पार्टनरशिप करके दो नए प्रीपेड पैक की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी कुछ समय बाद नए पोस्टपेड प्लान भी लेकर आने वाली है।
दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने गुरुवार यानी 30 मई 2024 को ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी का लक्ष्य अपने कस्टमर्स के लिए बेहतर मनोरंजन का विकल्प पेश करना है।

यहां जानें VI के नए प्लान
Vodafone के इन प्लान्स के साथ कस्टमर्स को Netflix के बेसिक प्लान का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल और डेटा का भी ऑप्शन मिलेगा। इस प्लान की मदद से यूजर्स को मोबाइल के साथ-साथ टीवी पर भी Netflix के कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।
VI का 999 रुपये वाला प्लान
VI के नए प्लान की कीमत 998 रुपये है, जिसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में आपको 1.5 जीबी का डेली डेटा, 100 SMS प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलती है। वहीं इस प्लान के साथ Netflix बेसिक का टीवी या मोबाइल वाला प्लान भी मिलेगा, जिसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

VI का 1399 रुपये का प्लान
इस प्लान की कीमत 1399 रुपये है, जो कि आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। इस प्लान में 2.5 का डेली डेटा और 100 SMS पर-डे के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा दी जा रही है। इस प्लान के साथ भी आपको Netflix बेसिक का टीवी या मोबाइल वाला प्लान मिलेगा, जो कि 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। मुंबई और गुजरात के यूजर्स 1,099 रुपये में 70 दिनों की वैलिडिटी वाला ऑफर ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








