4,999 रुपए में मिलेगा 6 मेगापिक्सल कैमरा, 8 जीबी इंटरनल मैमोरी और ड्युल सिम
वीडियोकॉन ने काफी दिनों बाद मार्केट में नया एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किया है, वीडियोकॉन ने Infinium Z50 Nova को 4,999 रुपए में उतारा है जो खासतौर पर फ्लिपकार्ट में मिलेगा। एंड्रायड किटकैट 4.4.2 ओएस से लैस इंफीनियम जेड 45 में ड्युल सिम सपोर्ट, 4.5 इंच की FWVGA स्क्रीन दी गई है जो 218 पिक्सल पर इंच सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर मीडियाटेक माली प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
कैमरा
वीडियोकॉन Infinium Z50 Nova में 5 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लिड फ्लैश लाइट के साथ लगा हुआ है साथ में 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है। फोन के मेन कैमरा में पैनारोमा मोड, एचडीआर मोड, फेस डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, सेल्फ टाइमर, वॉयस कैपचर, स्माइल शॉट और बीएसआई सेंसर जैसे फीचर लगे हुए हैं।

कनेक्टीविटी ऑप्शन
Infinium Z50 Nova में ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, माइक्रोयूएसबी, जीपीएस, 3जी जैसे सपोर्ट दिए गए हैं।
बैटरी
फोन में 1700 एमएएच बैटरी लगी हुई है।
अन्य फीचर
इन सब के अलावा फोन में प्रॉक्सीमिटी सेंसर, एसलरोमीटर सेंसर और दो ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







