वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 लॉन्च, कीमत 6,999 रुपए
वीडियोकॉन ने अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन मेटल प्रो 2 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 6,999 रुपए रखी है। वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की मानें तो इस महीने के अंत से फोन की सेल शुरू हो जाएगी।

वीडियोकॉन अपने नए बजट स्मार्टफोन के साथ एक साल का Eros Now का सब्सक्रिप्शन दे रही है। साथ ही गेमलॉफ्ट गेम और 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी भी डिवाइस पर मिलेगी। वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर में आता है।
डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज
मेटल प्रो 2 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, इसका रेसोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। इस फोन के डिस्प्ले में मीराविज़न सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2जीबी रैम है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16जीबी तक की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड बढ़ाकर 128जीबी तक किया जा सकता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
वीडियोकॉन का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.2GHz 64 बिट क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर दिया है।
कैमरा ऑप्टिक्स
मेटल प्रो 2 बजट स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर स्नैपर, LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है, जो कि इन दिनों आने वाले स्मार्टफोन की अपेक्षा काफी कम है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
वीडियोकॉन स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में हाइब्रिड डूअल सिम सपोर्ट है। फोन में 4जी सपोर्ट VoLTE के साथ मिलता है। इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जेस्चर कंट्रोल फीचर और ग्रेविटी, प्रोक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
ऑफलाइन होगी सेल
अपने स्मार्टफोन के लॉन्च के ही साथ कंपनी ने जानकारी दी है, वीडियोकॉन मेटल प्रो 2 की सेल ऑफलाइन होगी। यानी कि इस बजट स्मार्टफोन को ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








