आ गया फिंगरप्रिंट वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत बेहद कम!
स्मार्टफोन इन दिनों काफी एडवांस हो रहे हैं। फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स आपको कई स्मार्टफोन में मिलेंगे, हालंकि उनकी कीमत कुछ अधिक होगी। अब आ गया है बजट स्मार्टफोन वो भी फिंगरप्रिंट फीचर के साथ।
घरेलू स्मार्टफोन मेकर वीडियोकॉन ने अपना नया स्मार्टफोन अल्ट्रा 50 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,990 रुपए है, और यह बजट स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीद सकते हैं। फिलहाल यह मार्केट में उपलब्ध नहीं है, इसकी बिक्री नवंबर पहले हफ्ते से शुरू होगी।
वीडियोकॉन स्मार्टफोन के उपभोक्ता व्यापार प्रमुख विनीत महाजन ने कहा, "नए अल्ट्रा50 स्मार्टफोन के साथ हमारा प्रयास हाईएंड स्मार्टफोन पर ध्यान देकर ग्राहकों के अनुभव को नए स्तर पर पहुंचाना है।"
इससे साफ़ जाहिर होता है कि कंपनी अपने इस फोन के माध्यम से बजट स्मार्टफोन यूज़र्स को भी एक बेहतर अनुभव देने के प्रयास में है।
एचडी आईपीएस स्क्रीन
अल्ट्रा 50 में 5 इंच का एचडी आईपीएस स्क्रीन है जो मीराविजन के साथ है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
क्वाडकोर प्रोसेसर
इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज के क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। इसमें 32 जीबी इंटरनल मैमोरी है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
13 एमपी कैमरा
वीडियोकॉन अल्ट्रा 50 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और बजट स्मार्टफोन में कमाल का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह ड्यूअल फ्लैश से लैस है।
3,000mAh बैटरी
फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी के अनुसार 8 घंटे का टॉक टाइम है और 350 घंटे स्टैंडबाय टाइम है।
4जी VoLTE
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो आदि दिया गया है।
जियो वेलकम ऑफर
वीडियोकॉन का यह बजट स्मार्टफोन अल्ट्रा 50 जियो के वेलकम ऑफर के साथ आएगा। यानी कि इस फोन के साथ यूज़र्स अब वेलकम ऑफर का इस्तेमाल दिसंबर तक कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







