Home
Mobile

1,800 रूपए में वीडियोकॉन पेश करेगा मल्‍टीमीडिया फोन

By Super
1,800 रूपए में वीडियोकॉन पेश करेगा मल्‍टीमीडिया फोन
सस्‍ते हैंडसेट का बाजार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पहले केवल चाइनीज और लोकल कंपनियां ही सस्‍ते हैंडसेट लांच करती थी मगर अब समय बदल चुका है। नोकिया, माइक्रोमैक्‍स, लावा जैसी कई दूसरी कंपनियां भी सस्‍ते हैंडसेट सेक्‍टर में उतर आईं हैं जिससे कंप्‍टीशन और बढ़ गया है। कम बजट में सस्‍ते फोनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रानिक कंपनी वीडियोकॉन ने भी वी 1531 नाम से शानदार हैंडसेट बाजार में जल्‍द लांच करने वाला है।

वीडियोकॉन का वी 1531 एक बजट फोन है जिसे कई महंगे फोनों के फीचर दिए गए हैं।114.2mm x 51 mm x 14.2 mm आयाम के साथ फोन का भार 93.2 ग्राम है जिससे इसे कैरी करने में कोई परेशानी नहीं होती। फोन में 2जी कनेक्‍टीविटी के साथ GSM 900 / 1800 मेगाहर्ट, जीएसएम 900 / 1800 मेगाहर्ट फिक्‍वेंसी को सपोर्ट करता है। कम कीमत का फोन होने के बावजूद फोन में 2.4 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो ढेर सारे कलर को सपोर्ट करती है इससे न सिर्फ आपको वीडियो देखने में अलग मजा मिलता है बल्कि उनकी क्‍वालिटी भी बनी रहती है।

वीडियोकॉन ने सभी फीचरों को ध्‍यान में रखते हुए 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा के साथ डिजिटल जूम और फ्लैश लाइट की सुविधा दी है जो आपको जरूर पसंद आएंगे। फोन में आप बेफ्रिक होकर ढेर सारा डेटा सेव कर सकते है इसके लिए 233 केबी की इंटरनल मैमोरी के साथ एक्‍पेंडेबल मैमोरी का ऑप्‍शन भी मौजूद है जिसका प्रयोग आप अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं। वी1531 हैंडसेट में 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 270 घंटे स्‍टैंडबॉय टाइम के साथ 5 घंटे का लगातार टॉक टाइम देती है।

अब बारी आती है उन फीचरों की जो अभी तक इनती कम कीमत में किसी अन्‍य बड़ी कंपनी के फोन में नहीं उपलब्‍ध्‍ा है। फोन में कनेक्‍टीविटी के लिए ए2डीपी तकनीकी से लैस ब्‍लूटूथ दिया गया है जो साधारण ब्‍लूटूथ के मुकाबले फास्‍ट कनेक्‍टीविटी प्रोवाइड करता है इसके अलावा आप जीपीआरएस की मदद से फोन में नेट कनेक्‍ट कर ब्राउजिंग का मजा ले सकते हैं।

म्‍यूजिक के शौकीनों को यह फोन कुछ ज्‍यादा पसंद आएगा क्‍योंकि इसमें वॉयस रिकार्डिंग के साथ फोन में बात करते समय अपने दोस्‍तों की चटपटी बातों को आप रिर्काड भी कर सकते हैं। तो है न वीडियोकॉन का वी1531 एक फुल मल्‍टीमीडिया फोन वह भी मात्र 1,800 रूपए की आकर्षक कीमत में, जी हां चौकिंए मत इतने सारे फीचरों से लैस वीडियोकॉन का यह फोन सभी फोन स्‍टोरों में उपलब्‍ध होगा।

वीडियोकॉन वी 1531 के फीचरों पर एक नजर

  • 2.4 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन
  • 114.2mm x 51 mm x 14.2 mm आयाम
  • बार शेप डिजाइन
  • 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरा, फ्लैश, डिजिटल जूम
  • 233 केबी इंटरनल मैमोरी
  • 2जी सपोर्ट के साथ 900 / 1800 मेगाहर्ट फिक्‍वेंसी सपोर्ट
  • ए2डीपी ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस कनेक्‍टीविटी
  • 1000 एमएएच लियॉन बैटरी
  • 5 घंटे टॉक टाइम, 270 घंटे स्‍टैंडबॉय टाइम
  • 93.2 ग्राम भार
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X