वीडियोकॉन का बजट फोन है वीजी1515

वीजी 1515 में आप एक साथ दो नेटर्वकों का प्रयोग कर सकते हैं। 240 x 320 पिक्सल की टीएफटी स्क्रीन के साथ वीजी में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 1280 x 1024 रेज्यूलूशन के साथ साफ फोटो कैपचरिंग करता है, जूम की सुविधा से दूर की फोटो भी आराम से खींची जा सकती हैं
फास्ट नेट सर्फिंग के लिए फोन में सुपर स्पीड का वेबब्राउजर दिया है। जिससे आप अपने फोन को पीसी या लैपटॉप से कनेक्ट कर इंटनेट एक्सेस कर सकते हैं। ब्लूटूथ फीचर तो इस समय लगभग सभी फोनों में आ रहा है वीजी1515 में दिया गए ब्लूटूथ की डेटा ट्रांसफरिंग स्पिड अन्य फोनों के मुकाबले तेज है।
अगर आप एसडी कार्ड का प्रयोग पहले से कर रहें है तो नए फोन से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि फोन में एसडी कार्ड स्लॉट की जगह टी फ्लैश कार्ड का ऑप्शन दिया गया है जिसकी मदद से आप 16 जीबी तक फोन मैमोरी को बढ़ा सकते हैं। इतने ही फीचरों में बाजार में मौजूद अन्य फोनों की कीमत 5000 से लेकर 6000 रूपए के बीच है मगर वीडियोकॉन के वीजी1515 की कीमत मात्र 4,850 रूपए है जो लोगों को पसंद आएगा।
वीडियोकॉन वीजी1515 के फीचर एक नजर में
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- बड़ी टीएफटी स्क्रीन
- 16 जीबी तक एक्पेंडेबल मैमारी
- ब्लूटूथ, जीपीआरएस


Click it and Unblock the Notifications








