भारत में अगले माह लॉन्च होगा व्यूसोनिक मोबाइल

भारत एवं विश्व स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियां वीडियोकॉन, इंटेक्स, एलजी, आदि टीवी, कंप्यूटर, आदि बनाने के बाद मोबाइल के बाजार में उतरीं और जबर्दस्त सफलता मिली। यही कारण है कि कई और विदेशी कंपनियां भी भारतीय बाजार में दाखिल होने के प्रयास कर रही हैं। इनमें ताज़ा नाम है व्यूसोनिक का। व्यूसोनिक ने भारत में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म वाला मोबाइल फोन और टेबलेट उतारने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह इसका मोबाइल बाजार में आ भी जायेगा।
व्यूसोनिक भारत में दो नये टेबलेट लाने वाली है लेकिन उससे पहले मोबाइल फोन के माध्यम से बाजार में पहचान बनाने के प्रयास करेगी। मोबाइल का मॉडल होगा व्यूसोनिक वी350 और टेबलेट का नाम व्यूपैड 4 होगा।
व्यूसोनिक वी350 में एंड्रॉयड 2.2 से पावर्ड होगा इसमें 3डी इंटरफेस होगा। वहीं व्यूपैड4 में 4.1 इंच की टच स्क्रीन होगी। वी350 की टच स्क्रीन 3.5 इंच की होगी। यह डुअल सिम कार्ड वाला मोबाइल होगा। मल्टीमीडिया और कनेक्टीविटी सॉल्यूशंस के साथ व्यूसोनिक की स्क्रीन 320X480 पिक्सेल की होगी। 5 मेगा पिक्सेल कैमरा, जिसमें फोटो के साथ वीडियोग्राफी भी हो सकेगी। वाईफाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और आरडीएस भी इसमें होगा।
दोनों व्यूसोनिक वी350 और व्यूपैड4 8 अलग-अलग रंगों में उपलबध होंगे। इन मॉडलों को आप रिलायंस डिजिटल के आउटलेट से प्राप्त कर सकेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications