Home
Mobile

Vijay Sales Freedom Sale 2024: iPhone 15 खरदीने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इस सेल का उठाएं लाभ

Vijay Sales Freedom Sale 2024: अगर आप iPhone 15 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है। दरअसल, पॉपुलर रिटेलर Vijay Sales आपको पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 15 पर भारी छूट ऑफर कर रही है।

आपको बता दें कि Vijay Sales ने अपनी Mega Freedom Sale शुरू कर दी है। इस सेल का लाभ उठाकर आप iPhone 15 को डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Vijay Sales Freedom Sale में खरीदें iPhone 15 और छूट का लें मजा

iPhone 15 पर मिल रहा बंपर ऑफर

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सितंबर 2024 को iPhone 16 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Apple की ओर से ऑफिशियली इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन भारत में iPhone 15 सीरीज की कीमतों में काफी गिरावट आई है।

ये गिरावट Vijay Sales में देखने को मिल रही है। बता दें कि iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की ऑरिजनल कीमत 79,900 रुपये थी, लेकिन यह फोन अब आपको 69,690 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। आप इस फोन को बिना किसी शर्त के फ्लैंट डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आप ICICI और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हैं, तो Vijay Sales में इस फोन की खरीद पर आपको 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिसके चलते इसकी कीमत 65,690 रुपये हो जाएगी। HDFC ग्राहकों को भी HDFC Bank Card से खरीदने पर सीधे 7.5% का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा।

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आपको iPhone 15 Pro खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद आपको ये फोन 1,23,490 में मिल रहा है। इस फोन के लिए बैंक कार्ड ऑफर 3,000 रुपये तक सीमित है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are planning to buy iPhone 15, then this time may be perfect for you. Actually, popular retailer Vijay Sale is offering you huge discounts on iPhone 15 launched last year
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X