Home
Mobile

Moto Edge 30 Fusion स्मार्टफोन इस दिन करेगा भारत में एंट्री, जानिए लॉन्च डेट और कीमत

Moto Edge 30 Fusion स्मार्टफोन इस दिन करेगा भारत में एंट्री

मोटोरोला ने भारत में एज 30 सीरीज में अपने मिड-रेंज फोन के एक नए कलर ऑप्शन की घोषणा की है। कंपनी ने पैनटोन के सहयोग से Moto Edge 30 Fusion Viva Magenta की घोषणा की है। फोन के इस वेरिएंट की घोषणा दिसंबर 2022 में ग्लोबल मार्केट में की गई थी और यही स्मार्टफोन अब वही भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करने वाला है।

स्मार्टफोन अब कॉस्मिक ग्रे और सोलर गोल्ड कलर ऑप्शन के अलावा मैजेंटा कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नए कलर वेरिएंट के अलावा, फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पहले जैसे ही हैं।

Moto Edge 30 Fusion की भारत में कीमत

एज 30 फ्यूजन का वीवा मैजेंटा कलर ऑप्शन भारत में 12 जनवरी से उपलब्ध होगा। यह फ्लिपकार्ट और देश भर के अन्य प्रमुख स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 39,999 रुपये है और खरीदार इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन के साथ 3,500 रुपये की तत्काल छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

Moto Edge 30 Fusion: स्पेसिफिकेशन

एज 30 फ्यूज़न में 6.55 इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड पोलेड स्क्रीन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स ब्राइटनेस के साथ 10-बिट स्क्रीन है और HDR10+ सपोर्ट है। फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन दो-जेन पुराने स्नैपड्रैगन 888+ 5G SoC प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है स्मार्टफोन में आपको 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

Moto Edge 30 Fusion: के फीचर

फोन में 50 MP का मेन कैमरा और एक13 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 MP का डेप्थ सेंसर के साथ एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 4400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 68W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto Edge 30 Fusion: की खासियत

एज 30 फ्यूजन बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 12 पर चलता है और एंड्रॉइड 13 और 14 अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी है। दूसरे फीचर्स की बात करे तो इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP52, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, Wi-Fi 6E, मोबाइल के लिए थिंकशील्ड, Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, GPS और NFC शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Viva Magenta colour option of the Edge 30 Fusion will be available in India from January 12th. It will be available on Flipkart and other leading stores across the nation.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X