आप भी चाहते हैं ऐसा स्टाइलिश फोन

आजकल स्टाइल का जमाना है फिर वह चाहे कपड़ो में हो या फिर किसी गैजेट में, कपड़ों के साथ-साथ मोबाइल फोन भी आपके लुक में चार चांद लगा सकता है बर्शते इसके लिए एक स्मार्टफोन स्टाइलिश फोन का होना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन साइट चाइना विजन ने एक नया ड्यूल सिम फोन बाजार में पेश किया है यह फोन अभी केवल ऑन लाइन साइट से ही खरीदा जा सकता है मगर जल्दी यह फोन मोबाइल स्टोर में भी उपलब्ध हो जाएगा।
नए स्मार्टफोन विविस्टार में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया जिसकी मदद से फोन में दो नेटर्वक की सुविधा का प्रयोग किया जा सकता है। फोन में दी गई 3.6 इंच की टच स्क्रीन काफी स्मूद वर्क करती है जो आपको पसंद आएगी। टाइपिंग के लिए विविस्टार में अन्य स्मार्टफोन की तुलना में 30 प्रतिशत बड़ा कीपैड साइज है जिससे आप तेजी से टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लुक को देखकर आप हैरान रह जाएगे क्योंकि यह किसी रॉयल फोन से कम नहीं लगता है।
तकनीकी रूप से फोन में दिया गया लाइव टीवी का फीचर सबसे शानदार है जो इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग करता है। अगर आप पीसी या फिर किसी अन्य डिवाइस में फोन के द्वारा डेटा ट्रांसफर करना चाहते है तो इसके लिए विविस्टार में वाईफाई, ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचरों में एनालॉग टीवी, रेडियो और ड्यूल सेंसर कैमरा इसे एक शानदार स्टाइलिश फोन बनाते है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहत है तो चाइनाविजन ऑनलाइन वेबसाइट में 105 यूएस डॉलर (5,250 रूपए) की अनुमानित कीमत में खरीद सकते हैं।
विविस्टार के फीचरों पर एक नजर
- 3.6 इंच की टच स्क्रीन
- बड़ा क्वार्टी की बोर्ड
- टेक्ट और एसएमएस के लिए हैंडराइटिंग फंक्शन
- ड्यूल सेंसर कैमरा
- ड्युल सिम सपोर्ट
- एनालॉग टीवी
- रेडियो
- ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी पोर्ट
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications