Home
Mobile

Vivo G2 स्मार्टफोन 14 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo G2 Price: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 14 हजार से भी कम है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपना नया हैंडसेट Vivo G2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन आपको कम दाम में कई दमदार फीचर्स से लैस मिलेगी। बता दें, यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा।

Vivo G2 स्मार्टफोन 14 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

वीवो का यह पहला G-सीरीज का फोन है, जिसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। पिछले हफ्ते इसे गूगल प्ले कंसोल में स्पॉट किया गया था। अब इसे वीवो चाइना की वेबसाइट ऑफिशियली लिस्ट कर दिया गया है।

Vivo G2 की कीमत

Vivo G2 को कंपनी ने चार वेरिएंट 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध कराया है। इसके बेस वेरियंट की कीमत 1,199 युआन (~$167) है। वहीं इसके 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,499 युआन (~$210), 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन (~$225) और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,899 युआन (~$265) हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्राहक डीप सी ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Vivo G2 स्मार्टफोन 14 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo G2 स्पेक्स

Vivo G2 में 6.56 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। जो 1612 x 720 पिक्सल की HD+ क्वालिटी और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। वीवो ने अपने G2 फोन में के तौर पर MediaTek का Dimensity 6020 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एक microSD कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। यह फोन Android 13 का लेटेस्ट वर्जन के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने Vivo G2 में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है। इसके अलावा चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has given a 6.56 inch LCD panel in Vivo G2. For smooth performance, the company has given a refresh rate of 90Hz even in cheap smartphones. It has storage ranging from 8GB RAM to 256GB.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X