Home
Mobile

Vivo ने हमेशा के लिए कम की इस फोन की कीमत, बेहद ही कम दामों में मिल रहा 5G स्मार्टफोन

अगर आप 20,000 रुपये से भी कम कीमत में एक बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo Y58 5G आपके लिए एक दम सही विकल्प साबित हो सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन की कीमत हमेशा के लिए कम कर दी है।

बता दें कि Vivo Y58 5G को जून 2024 में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 19,499 रुपये थी। लेकिन अब ये फोन आपको बेहद ही कम कीमत पर मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि ये फोन अब कितनी कीमत पर मिल रहा है।

Vivo ने हमेशा के लिए कम की इस 5G स्मार्टफोन की कीमत

Vivo Y58 5G की कीमत

Vivo Y58 5G की लॉन्चिंग के समय सिंगल वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 19,499 रुपये थी, जो कि कीमत में कटौती होने के बाद आपको मात्र 18,499 रुपये की कीमत में मिल रहा है। आप इस फोन को दो कलर हिमालयन ब्लू या फिर सुंदरबन ग्रीन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं ग्राहक आज यानी 8 अगस्त से इस फोन को Flipkart, Vivo India E-Store और सभी पार्टनर स्टोर से इसे नई कीमत पर खरीद सकते हैं।

एक नजर Vivo Y58 5G के स्पेसिफिकेशंस पर

डिस्प्ले: ये फोन डुअल नैनो सिम का सपोर्ट करता है और यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर रन करता है। इस फोन में 6.72-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 393 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 1024 निटेस पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

इसकी 2.5D स्क्रीन TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट आई केयर सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह 4nm स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकंडरी सेंसर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Vivo Y58 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने के बाद 73 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 23 घंटे तक का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।

इतना ही नहीं कंपनी का ये भी कहना है कि फोन को मात्र 5 मिनट चार्ज करने पर 2.8 घंटे तक कॉलिंग की दी जा सकती है। इसमें कंपनी 4 साल तक हेल्दी बैटरी का दावा भी करती है। इस फोन का डाइमेंशन 1657x76x7.99mm और वजन 199 ग्राम है।

अन्य: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और धूल एवं पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking for a great phone for less than Rs 20,000, then Vivo Y58 5G can prove to be the perfect option for you. Let us tell you that Vivo Y58 5G is now available at a very low price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X