Home
Mobile

Vivo Independence Day Offers: 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें वीवो के फ्लैगशिप फोन्स

Independence Day Sale In India: अगर आप भी वीवो का फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने ग्राहकों के लिए Independence Day के मौके पर खास ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कस्टमर्स 16 अगस्त तक वीवो के फ्लैगशिप फोन को कीमत से 10 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे Vivo द्वारा कस्टमर्स के लिए पेश किए गए इस ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ मिलने वाले फोन्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

इन फोन्स पर पाएं बंपर छूट

कंपनी अपने इस सेल के तहत Vivo X90 सीरीज के साथ ही दूसरे अन्य स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट दे रही है। सेल में कस्टमर्स Vivo V27 सीरीज और Y सीरीज को भी ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी के इस ऑफर का लाभ सभी रिटेल पार्टनर्स को भी मिलेगा।

Vivo X90 सीरीज पर जानें ऑफर

वीवो के इस फोन को अगर कस्टमर Kotak बैंक , ICICI बैंक और One Card से खरीदता है तो वह 10 हजार रुपये तक के भारी डिस्काउंट का लाभ ले सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को 8 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस एक्सक्लूसिव दिया जा रहा है। साथ ही साथ कंपनी 8500 रुपये तक का कैशबैक एसबीआई क्रेडिट कार्ड EMI पर भी दे रही है।

Vivo Independence Day Offers: 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें वीवो के

Vivo V27 सीरीज पर ऑफर

Vivo V27 सीरीज पर भी आपको डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है। सेल में Vivo V27 Pro पर 3500 रुपये तक का कैशबैक तो वहीं Vivo V27 पर 2500 रुपये तक का कैशबैक कंपनी अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है। ये ऑफर्स One Card, IDFC, ICICI बैंक, SBI, Kotak बैंक सहित दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर दिया जा रहा है।

Vivo Y100 , Vivo Y100A पर ऑफर

Vivo Y100 और Vivo Y100A को भी कस्टमर्स डिस्काउंट ऑफर के साथ ले सकते हैं। सेल इन हैंडसेट पर 2000 रुपये का कैशबैक मिल रहा हैं।

Vivo X90 Pro की कीमत

Vivo X90 Pro की कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 84,999 रुपये है। वहीं Vivo X90 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखा गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has introduced a special offer for its customers on the occasion of Independence Day. Under which you can also buy Vivo X90 Pro with a discount of up to 10 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X