Home
Mobile

Vivo जल्द दुनिया का पहला Rollable Phone करने जा रहा लॉन्च, यहां जानें डिटेल

Vivo Rollable Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाद अब मार्केट में रोलेबल फोन (Rollable Phone) की एंट्री होने जा रही है। अब तक कई कंपनियों ने अपने-अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया था। लेकिन अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) जल्द ही अपना रोलेबल फोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Transsion Holdings और Vivo एक साथ मिलकर रोलेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आपको इस अपकमिंग फोन से जुड़े सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

इस नाम से हो सकती है एंट्री

लीक रिपोर्ट की मानें तो वीवो और Transsion होल्डिंग दुनिया का पहला रोलेबल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसके अगले साल के आखिर तक लाया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन के प्रोटोटाइप का नाम Tecno Phantom Ultimate रखा गया है।

Vivo जल्द दुनिया का पहला Rollable Phone करने जा रहा लॉन्च, यहां जानें

इन खूबियों से होगा लैस

Rollable स्मार्टफोन को Expanded Screen के साथ पेश किया जा सकता है। जिसके एक बटन को दबाकर यूजर्स स्क्रीन साइज को कम और ज्यादा कर सकेगा। इस फोन का OLED डिस्प्ले रोल मोटर पावरट्रेन के साथ आएगा। जो एक ही पैनेल में कई कॉम्पैक्ट डिजाइन ऑफर करने में सक्षम होगा। आपको बता दें, रोलेबल फोन कॉन्सेप्ट पर कोरियन फोन निर्माता कंपनी सैमसंग, चाइनीज कंपनी OPPO ,मोटोरोला और LG, TCL जैसे बड़े ब्रांड्स भी काम कर रहे हैं।

सैमसंग से होगा सीधा मुकाबला

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भी इस रोलेबल फोन पर काम कर रहा है। सैमसंग ने Rollable फोन का कॉन्सेप्ट भी शेयर किया था। कंपनी के फोल्डेबल फोन को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही ओप्पो का हाल ही में रोलेबल फोन का कॉन्सेप्ट भी सामने आया है।

लीक्स के अनुसार Samsung Rollable Smartphone 2025 तक दस्तक दे सकता है। जिसे एडवांस UPC और जीरो Bezel के साथ पेश किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन रोलेबल फ्लेक्स डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। इसे यूजर्स O शेप में मोड सकेंगे। जिसे पॉकेट और बैग में रखना काफी आसान होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the report, Vivo and Transsion Holding are preparing to launch the world's first rollable screen smartphone. Which can be brought by the end of next year. The prototype of this upcoming phone has been named Tecno Phantom Ultimate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X