Vivo Y58 5G के बाद एक और सस्ता फोन लाने की तैयारी में Vivo, Flipkart पर लाइव हुआ प्रोडक्ट पेज
हाल ही में Vivo ने अपना बेहतरीन स्मार्टफोन Vivo Y58 5G लॉन्च किया है। ऐसे में कंपनी द्वारा एक ओर सस्ता फोन लॉन्च करने की खबरें सामने आ रही है। वीवो जल्द ही T सीरीज के तहत भारत में Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च कर सकता है।
Vivo के इस फोन की सबसे अच्छी बात यह है कि Vivo T3 Lite 5G सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं अगर आप सस्ते में बेहतरीन फोन चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इतंजार करना होगा।

Vivo T3 Lite 5G की लॉन्चिंग डेट कन्फर्म
पिछले कुछ समय से इस फोन से जुड़ी खबरे सामने आ रही थी। ऐसे में कंपनी की तरफ से Vivo T3 Lite 5G की लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। कंपनी 24 जून को इस फोन के प्रोसेसर से भी पर्दा उठा देगी। वीवो ने Flipkart पर Vivo T3 Lite 5G का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है। प्रोडक्ट पेज लाइव होने से इसके डिजाइन का भी खुलासा हो गया है।
कंपनी ने Flipkart पर इसे Coming Soon के साथ टीज किया है। इस स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके कैमरा सेटअप में यूजर्स को Sony AI फीचर वाला लेंस मिलेगा।
Vivo T3 Lite 5G की कीमत क्या होगी
Vivo T3 Lite 5G की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह सबसे सस्ता फोन होने वाला है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Vivo अपने इस फोन को 12,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश कर सकती है, जिसमें अपर वेरिएंट 14,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का हो सकता है।
Vivo T3 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
Vivo T3 Lite 5G को 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा और प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। बैटरी की बात करें तो कंपनी इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








