Home
Mobile

Vivo की कम कीमत में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी, जल्द ले सकता है भारत में एंट्री

Vivo ने इस साल कई धमाकेदार फोन्स को लॉन्च किया है। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने एक और लेटेस्ट फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, अब कंपनी Vivo Y300+ 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। ये लेटेस्ट फोन बजट मिड-रेंज में आ सकता है।

वहीं, इस फोन को Google Play डिवाइस और भारत के BIS सर्टिफिकेशन दोनों पर देखा गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट के साथ इस लेटेस्ट डिवाइस के भारत में भी आने की संभावना है। चलिए इस फोन की बाकी डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

जल्द लॉन्च होगा Vivo का लेटेस्ट फोन, यहां जानें

Vivo Y300+ 5G जल्द ले सकता है एंट्री

गूगल प्ले डिवाइस लिस्ट में आने वाले इस फोन को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है। लिस्टिंग से Vivo Y300+ 5G डिवाइस के मॉडल नंबर V2422 की पुष्टि की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वही मॉडल नंबर है, जिसे पिछले महीने IMEI डेटाबेस पर देखा गया था।

इस डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, जिसके बाद से इसके भारत में आने के भी संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल इस फोन के डिजाइन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन या तो Y200 या फिर चीन एक्सक्लूजिव Vivo Y300 प्रो के लिए चुनी गई डिजाइन के जैसा हो सकता है।

Vivo Y300+ 5G के संभावित फीचर्स

पिछले हफ्ते लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि यह एक अपग्रेडेड Vivo Y200 Pro है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को कंपनी बजट में पेश करना चाहती है। इसकी कीमत 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये होने की संभावना है।

बात करें फोन की डिस्प्ले की तो यह 6.78 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 मिल सकता है। पावर देने के लिए Vivo Y300+ 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी जोड़ी जा सकती है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। इसका वजन 183 ग्राम हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Y300+ 5G phone can be launched in the global market soon. It is expected to be launched in India as well after being seen on Google Play Devices and India's BIS certification. Also, this phone is likely to come at a low price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X