Home
Mobile

मात्र 7,999 रुपये की कीमत पर Vivo ने लॉन्च किया धांसू फोन, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी अच्छी बैटरी लाइफ

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी ने इस फोन को चुपके से ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च किया है, जो कि एंट्री लेवल बजट में आता है। इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने Vivo Y18 और Vivo Y18e के लान्च होने के बाद ही पेश किया है।

यहां हम Vivo Y18i की बात कर रहे हैं, जिसे कंपनी ने भारतीय मार्केट में बेहद ही कम कीमत पर पेश किया है। कीमत कम होने के बाद भी इस फोन में आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।

मात्र 7,999 रुपये की कीमत पर Vivo ने लॉन्च किया धांसू फोन

Vivo Y18i की कीमत

Vivo Y18i को कंपनी ने 4GB Ram + 64GB स्टोरेज पर एंट्री दी ही और इसकी कीमत मात्र 7,999 रुपये हैं। इस डिवाइस को आप ऑफलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं। फिलहाल Vivo की तरफ से इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है।

इसी बीच उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को ऑनलाइन मार्केट में भी पेश करेगी। इस किफायती फोन को आप दो कलर ऑप्शन जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक में खरीद सकते हैं।

Vivo Y18i स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Vivo Y18i में 6.6 इंच की HD+LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 528nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। ये स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है और इसमें Unisoc Tiger T612 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसे कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 4GB Ram + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।

कैमरा: ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS के साथ आता है। कैमरा के लिए इसमें 13MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 0.08MP का सेकंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस को IP54 रेटिंग भी मिली है।

कनेक्टिविटी: इसमें 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Vivo Y18i फोन डुअल सिम के साथ को सपोर्ट करता है और इसमें आपको 5G सपोर्ट भी मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo launched a great phone at a price of just Rs 7,999, good battery life with strong features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X