Home
Mobile

Vivo ने Vivo X Fold 2 और X Flip स्मार्टफोन के साथ पैड 2 किया लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Vivo ने Vivo X Fold 2 और X Flip स्मार्टफोन के साथ पैड 2 किया लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 , Vivo X Flip और Vivo Pad 2 टैबलेट को एक साथ चीन में लॉन्च कर दिया है। Vivo X Fold 2 को Vivo X Fold 1 का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है, जिसे कंपनी ने पिछले साथ ही लॉन्च किया था। इन नए स्मार्टफोन्स का सीधा टक्कर सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 से माना जा रहा है।

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip के फीचर्स

सबसे पहले बात करते हैं Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन की इसमें यूजर्स को मेन स्क्रीन 8.3 इंच की मिलेगी। जो 120hz के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है। कैमरे की बात करें तो रियर साइड में मोबाइल फोन पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह नया स्मार्टफोन 4800 mAh बैटरी के साथ आ रहा है जो 120 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। आपको बता दें, Vivo का यह नया स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट पर काम करता है।

अब बात करते हैं Vivo X Flip की जिसमें यूजर्स को 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वीवो के X Flip 3 इंच की कवर डिस्प्ले भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी शामिल किया है। यह मोबाइल फोन स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट पर काम करता है। इसे कंपनी ने 12GB रैम और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुएल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आ रहा है। इसी के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं इसके बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4400 mAh की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा।

Vivo ने Vivo X Fold 2 और X Flip स्मार्टफोन के साथ पैड 2 किया लॉन्च

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip के कलर और कीमत

Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन को रेड, ऐजुर ब्लू और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो 12/256GB वेरिएंट की कीमत 1,07,281 रुपये और 12/512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,265 रुपये है। इस फोन की बिक्री चीन में 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके बाद Vivo X Flip फोन की कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन के दो वेरियंट को पेश किया है। जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 71,650 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये रखी गई है।

Vivo Pad 2 फीचर्स और कीमत

वहीं Vivo टैबलेट की बात की जाए तो कंपनी ने 12 इंच की LCD स्क्रीन के साथ इस नए पैड को पेश किया है। वीवो का यह नया टैबलेट 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने नए टैबलेट को एक बेहतरीन डिजाइन और अपग्रेडेड वर्जन के साथ बाजार में उतार है। Vivo Pad 2 पैड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ यूजर्स को मिल रहा है, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसी के साथ इस पैड में 10,000 mAh की बैटरी और 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ यह आपको मिलेगा। वहीं कैमरे की बात की जाए तो यूजर्स को पैड में रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस पैड के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। आपको बता ये नया पैड विवो पेंसिल टू और एक स्मार्ट टच की-बोर्ड को भी सपोर्ट करता है।

Vivo ने Vivo X Fold 2 और X Flip स्मार्टफोन के साथ पैड 2 किया लॉन्च

Vivo Pad 2 की कीमत

Vivo Pad 2 की कीमत अलग-अलग वेरियंट के आधार पर निर्धारित किया गया है। जैसे कि, 8/128GB वेरिएंट की कीमत 28,650 रुपये, 8/256GB वेरिएंट की कीमत 33,450 रुपये, 12/256GB वेरिएंट की कीमत 37,000 रुपये और 12/512GB वेरिएंट की कीमत 40,600 रुपये लॉन्चिंग प्राइस के साथ पेश किया गया।
Smartphone maker Vivo has launched its new smartphones Vivo X Fold 2, Vivo X Flip and Vivo Pad 2 tablets in China. The direct competition of both these new smartphones is believed to be from Samsung Galaxy Z Fold 4.
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 , Vivo X Flip और Vivo Pad 2 टैबलेट को चीन में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों नए स्मार्टफोन्स का सीधा टक्कर सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 से माना जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Vivo has launched its new smartphones Vivo X Fold 2, Vivo X Flip and Vivo Pad 2 tablets in China. The direct competition of both these new smartphones is believed to be from Samsung Galaxy Z Fold 4.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X