Home
Mobile

Vivo ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo Y36t, सस्ता होने के बाद भी मिलेगी बेहतरीन क्वालिटी

Vivo लगातार अपने नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। हाल ही में इसने अपना एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y36t लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह Y सीरीज में एक और सस्ता स्मार्टफोन है। बजट में फिट होने के बाबजूद यह स्मार्टफोन कई बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस से लैस है।

बता दें कि कंपनी ने Vivo Y36t को चाइनीज मार्केट में पेश किया है। चलिए इस फोन को कंपनी ने किस खासियत के साथ मार्केट में पेश किया है, इसके बारे में जानते हैं।

Vivo ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo Y36t

Vivo Y36t की कीमत

Vivo Y36t को कंपनी ने लगभग 8,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसे चीन में Jindong वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Jindong वेबसाइट के अलावा इस स्मार्टफोन को Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

Vivo Y36t कलर

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2 कलर ऑप्शन Space Black और Sapphire Green Color में पेश किया है। यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक इन दो कलर में से किसी भी कलर में इस फोन को खरीद सकते हैं।

Vivo Y36t स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y36t में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्टेड है। यह स्मार्टफोन 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लैस है। इसमें डुअल कोर सेटअप भी दिया गया है और यह फोन एक कोर 2.0 हर्ट्ज पर क्लॉक है। स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है, इसमें 128GB की eMMC5.1 स्टोरेज है।

Vivo Y36t की कैमरा क्वालिटी

कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने 4X डिजीटल जूम फीचर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि इस फोन में फेस रिकग्रिशन फीचर भी शामिल किया गया है।

Vivo Y36t की बैटरी

Vivo Y36t में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित OriginOS 4 पर रन करता है। इसी के साथ फोन में एक खास फीचर भी जोड़ा गया है। यह फीचर 150% लाउड वॉल्यूम मोड के साथ आता है, जो कि म्यूजिक सुनने वालों के लिए यूजफुल हो सकता है। सेफ्टी के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo launches budget friendly smartphone Vivo Y36t, despite being cheap, you will get excellent quality
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X