Home
Mobile

Vivo Lite T3 5G की पहली सेल आज, सस्ती कीमत में डिस्काउंट के साथ खरीदें बेहतरीन फोन

अगर आप एक नया और लेटेस्ट फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और एक सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि आज Vivo के एकदम लेटेस्ट फोन Vivo Lite T3 5G की पहली सेल लाइव होने जा रही है।

फोन को पहली सेल में बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। इस फोन को आप Flipkart पर चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको इस फोन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि फोन को खरीदते समय आपके मन में किसी प्रकार का कोई सवाल उत्पन्न ना हो।

सेल में भारी डिस्काउंट के साथ घर ले आएं Vivo Lite T3 5G फोन

Vivo Lite T3 5G की कीमत

Vivo Lite T3 5G को कंपनी ने 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 11 हजार रुपये से भी कम है। इस फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है।

सेल में कितना मिलेगा डिस्काउंट

Vivo Lite T3 5G फोन को ग्राहक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन को HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप इस पर सीधे 500 रुपये की छूट पा सकते हैं। यानी इस फोन को आप इस सेल में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद कर ला सकते हैं।

Vivo Lite T3 5G की खासियत

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। यह फोन 6.56 इंच, 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, LCD टाइप डिस्प्ले के साथ आया है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

स्टोरेज और रैम

Vivo Lite T3 5G स्मार्टफोन LPDDR4X रैम टाइप और eMMC 5.1 रोम टाइप के साथ आता है। फोन 4GB + 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग पावर फीचर के साथ आती है। इसकी कैमरा क्वालिटी भी दमदार है। इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा दिया है और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Lite T3 5G's first sale today, buy the best phone with discount at an affordable price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X