Vivo और iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ गया OriginOS 6 अपडेट; मिलेगा AI का स्मार्ट एक्सपीरियंस
चाइनीज स्मार्टफोन दिग्गज Vivo ने बुधवार को अपने ग्लोबल यूजर्स के लिए नया OriginOS 6 लॉन्च कर दिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर आधारित है और यह Vivo व iQOO दोनों डिवाइसों में मौजूदा FuntouchOS को रिप्लेस करेगा। कंपनी का दावा है कि यह अपडेट AI के युग में इंसान और मशीन के बीच इंटरेक्शन को नए स्तर पर ले जाएगा।
Vivo ने कहा है कि OriginOS 6 का रोलआउट जल्द शुरू होगा और इसमें नया इंटरफेस, AI-आधारित फीचर्स और कई सिस्टम-लेवल अपग्रेड शामिल हैं जो फोन के यूज को और ज्यादा स्मूद और इंटेलिजेंट बनाएंगे।

OriginOS 6 के टॉप फीचर्स
नया इंटरफेस और स्मार्ट नेविगेशन:
इस अपडेट में 'Origin Island' सबसे पहले नजर आता है। यह एक क्रिएटिव फीचर है जो फोन के पंच-होल नॉच का उपयोग करते हुए Android 16 के Live Updates API के साथ इंटीग्रेट होता है। यह यूजर को रियल-टाइम में कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशंस देता है।
मान लीजिए अगर आप किसी नंबर को कॉपी करते हैं, तो यह 'Copy and Go' ऑप्शन देगा, जिससे आप तुरंत कॉल, मैसेज या सेव कर सकते हैं। वहीं 'Drag & Go' फीचर की मदद से यूज़र इमेज, टेक्स्ट या डेटा को सीधे एक ऐप से दूसरे ऐप में ड्रैग कर सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग काफी आसान हो जाती है।
लॉक स्क्रीन और होम इंटरफेस में बदलाव:
Vivo ने लॉक स्क्रीन को भी नया रूप दिया है। अब इसमें Flip Cards हैं, जो फोन को झुकाने पर डायनामिकली मूव होते हैं। साथ ही यूज़र अब Lock Screen Grid और 4×7 Home Screen Layout को अपनी पसंद से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। सिस्टम ऐप्स जैसे iManager, Origin Health, और Immersive Weather को भी नए डिजाइन और विज़िबल टास्क व्यू के साथ अपडेट किया गया है।
AI-पावर्ड टूल्स: स्मार्टनेस का नया स्तर
OriginOS 6 को 'AI-सेंट्रिक सिस्टम' कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें कई पावरफुल AI टूल्स जोड़े गए हैं।
- AI Retouch: अब आप किसी फोटो को एडिट करते वक्त उसे इरेज़, एक्सपैंड या एन्हांस कर सकते हैं, वो भी कुछ ही सेकंड में।
- AI Creation: यह फीचर यूज़र्स को कंटेंट राइटिंग, समरी बनाने या प्रूफरीडिंग में मदद करता है।
- DocMaster: अब PDF या Word फाइल्स को एडिट करना बेहद आसान होगा।
- AI Search: यह आपकी नैचुरल लैंग्वेज में पूछी गई क्वेरी को समझकर, ऐप्स के भीतर से भी सटीक रिज़ल्ट देता है।
- AI Captions: यह रियल-टाइम में स्पीच-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन करता है। खासकर मीटिंग्स, वीडियो या इंटरव्यू रिकॉर्डिंग में यह काफी उपयोगी रहेगा।
Vivo Office Suite के साथ नई सुविधा
Vivo ने अपने OriginOS 6 के साथ एक यूनिफाइड इकोसिस्टम भी पेश किया है। Vivo Office Suite की मदद से अब आप अपने फोन, लैपटॉप और वेब के बीच फाइल्स को बिना केबल के शेयर कर सकते हैं। यहां तक कि दो Vivo डिवाइस को हिलाने (Shake) मात्र से फोटो ट्रांसफर हो जाएगी।
साथ ही, 'App Continuity' फीचर iPad जैसे अनुभव देता है, यानी एक डिवाइस पर खोला गया ऐप दूसरे डिवाइस पर भी वहीं से चलाया जा सकता है।
Small Window 2.0 (for Cars) अब कार में ऐप्स को मिनी-विंडो में रन करने देता है, ताकि यूज़र ड्राइविंग के दौरान भी कनेक्टेड रह सकें।
पावर एफिशिएंसी के लिए, Global Direct Power Supply 2.0 और Micro Power Genie 2.0 जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो स्टैंडबाय टाइम को 7% तक बढ़ाते हैं और बैकग्राउंड ऐप्स को तुरंत रेज़्यूम करने में मदद करते हैं।
रोलआउट टाइमलाइन
| समय | डिवाइस |
| नवंबर 2025 | Vivo X Fold5, X200 सीरीज़, iQOO 13, iQOO Neo10 |
| दिसंबर 2025 | Vivo X Fold3 Pro, X100 सीरीज़, iQOO 12, iQOO Neo9 |
| जनवरी-मार्च 2026 | Vivo X90, S30, iQOO 11, Z10, X Flip, S20, iQOO Z9 |
| अप्रैल-मई 2026 | Vivo S18, Y500, Y300, iQOO Neo7 |
| प्री-इंस्टॉल्ड वर्जन | Vivo X300 सीरीज़, iQOO 15 |
कैसे चेक करें अपग्रेड?
जब यह अपडेट आपके फोन के लिए उपलब्ध हो जाए, तो बस इन स्टेप्स को फॉलो करें; Settings → System → Software Update → Check for Updates। अब अगर नया अपडेट दिखे, तो Download and Install पर टैप करें।
Vivo का OriginOS 6 सिर्फ एक सिस्टम अपग्रेड नहीं, बल्कि यह कंपनी का AI और कस्टमाइजेशन को जोड़ने का बड़ा कदम है। यह आने वाले समय में यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन को और ज्यादा पर्सनलाइज्ड, इंटेलिजेंट और इंटरकनेक्टेड बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications








