Home
Mobile

Vivo S17 की लॉन्चिग से पहले ये डिटेल आई सामने, 16GB RAM के साथ इन खूबियों से होगा लैस

Vivo S17 की लॉन्चिग से पहले ये डिटेल आई सामने

Vivo कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन S17 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में Vivo के तीन नए स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें Vivo S17, Vivo S17e और S17 Pro शामिल होंगे। लीक जानकारी के अनुसार चीन के 618 शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान इन स्मार्टफोन्स की बिक्री जून से शुरू हो सकती है।

Vivo S17 सीरीज के ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक आधिकारिक रुप से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन लीक हुई जानकारी की मानें तो वीवो S17 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसी के साथ सभी तीन मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही कलर चेंजिंग रियर पैनल वेरिएंट को भी कंपनी शामिल कर सकती है।

लॉन्चिंग डेट

वीवो की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर S17 सीरीज के लॉन्चिंग को लेकर कुछ खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, कंपनी इस स्मार्टफोन को जुलाई और सितंबर के बीच चीन में लॉन्च कर सकती है।

Vivo S17 की लॉन्चिग से पहले ये डिटेल आई सामने

बैटरी और कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैटरी की बात की जाए तो Vivo S17 सीरीज में कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल कर सकती है, हालांकि अभी तक इस फोन के बैटरी साइज के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कैमरा की बात की जाए तो, Vivo S17 और S17 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करने वाला 50 MP का सोनी IMX766V प्राइमरी कैमरा को शामिल किया गया है। इसी के साथ इस फोन में आपको 12 MP का IMX663 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं इस फोन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि, वीवो अपने इस नए स्मार्टफोन S17 Pro में 16GB तक का रैम दे सकती है।

गौरतलब है कि, हाल ही में कंपनी ने चीन में S16 सीरीज के तीन फोन S16e, S16 5G और S16 Pro को एक साथ लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने S16 और S16 Pro को कुछ सुधार के साथ Vivo V27 सीरीज के रूप में देश में लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company may soon launch its new smartphone S17. Even before the launch of this smartphone, its details have been leaked. In which many types of claims are being made regarding this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X