Home
Mobile

Vivo S17 सीरीज पॉवरफुल प्रोसेसर, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, दाम भी कम, यहां जानें डिटेल

Vivo S17 सीरीज पॉवरफुल प्रोसेसर, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च

Vivo S17 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने Vivo S17 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसमें सीरीज के तहत Vivo S17, Vivo S17t, और Vivo S17 Pro स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। वीवो एस 17 सीरीज के स्मार्टफोन 6.78 इंच फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहे हैं। इसी के साथ कंपनी अपने लेटस्ट फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,600mAh की बैटरी दे रही है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इस सीरीज के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। तो आइए, आगे फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo S17 सीरीज की कीमत और कलर

Vivo S17 को पिंक, माउंटेन सी ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो Vivo S17 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2499 (लगभग 29,084 रुपये) तय की गई है, वहीं इसके दूसरे वेरियंट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले की कीमत CNY 2799 (लगभग 32,600 रुपये) है।

वहीं S17 Pro को व्हाइट, ब्लैक और माउंटेन सी ग्रीन तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 3099 चीनी युआन (लगभग 36,040 रुपये) है। 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 3299 (लगभग 38,400 रुपये) और CNY 3499 (लगभग 40,800 रुपये) तय किया गया है।

इसके बाद Vivo S17t की बात करें तो कंपनी ने इसको 12GB रैम और 512GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट के साथ पेश किया है। जिसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,900 रुपये) है। ये डिवाइस ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और चीन में इनकी बिक्री 8 जून से शुरू होगी।

Vivo S17 सीरीज पॉवरफुल प्रोसेसर, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च

Vivo S17 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

Vivo ने S17सीरीज के अपने तीनों हैंडसेट में 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिल रहा है। इस लेटेस्ट हैंडसेट में Android 13 आधारित OriginOS 3 दिया गया है। इसके साथ ही Vivo S17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ प्रोसेसर शामिल किया गया है, वहीं Vivo S17t में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 चिपसेट दिया गया है। Vivo S17 Pro को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस सीरीज के साथ 12GB तक LPDDR4x रैम और UFS 3.1 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का भी सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S17 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo S17 और Vivo S17t मॉडल में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल रहा है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं Vivo S17 Pro के में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ आ रहा है। Vivo S17 Pro के साथ बड़ी रिंग फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट दिया गया है।

इन तीनों फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,600mAh की बैटरी को सामिल किया है, इसके साथ 80W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ऑडियो जैक के दिया गया हैं। सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर दिया गया है ।कनेक्टिविटी के लिए इन हैंडसेट में वाईफाई 6, जीपीएस, एनएफसी और ब्लूटूथ वी5.2 सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched its Vivo S17 series in China. Under which Vivo S17, Vivo S17t, and Vivo S17 Pro phones have been introduced. Vivo S17 series smartphones are coming with 6.78 inch FullHD Plus AMOLED display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X