Vivo S17e के फीचर्स का हुआ खुलासा, जल्द लॉन्च होगा स्मार्टफोन, यहां जानें कीमत

Vivo S17e Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। Vivo अपने S सीरीज के नए मॉडल Vivo S17e को मार्केट में उतारने के लिए तैयार है। जिसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टिंग की गई है। । जिससे इस लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत का खुलासा हो चुका है। हालांकि इसे अब लिस्टिंग से हटा लिया गया है। कंपनी इस नए हैंडसेट को मिड-रेंज में पेश करने जा रही है। हालांकि वीवो का यह नया फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है। आइए आपको इस फोन के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टिंग केअनुसार कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को 6.78 इंच OLED स्क्रीन के साथ पेश करेगी। जिसके फ्रंट सेंटर में यूजर्स को पंच हॉल कैमरा कटआउट मिल रहा है। वीवो अपने नए S17e मॉडल को Dimensity 7200 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा। जिसमें यूजर्स को 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इस फोन के डिवाइस के स्टोरेज वेरिएंट का भी खुलासा हो चुका है। इस नए स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज , 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज और 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं।

वहीं गूगल प्ले कॉनसोल के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर V2285A है। जो एंड्रॉयड 13 OS पर आधारित होगा। वहीं इस हैंडसेट में कैमरे की बात करें तो आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल स्नैपर मिल सकता है। वहीं बैटरी की बात करें तो आपको इस फोन में 4600mAh की बैटरी मिलेगी। जो 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ रही है। वीवो के इस नए हैंडसेट की एंट्री सबसे पहले चीन में होगी।
Vivo S17e स्मार्टफोन की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो वीवो का यह नया हैंडसेट भारत में लगभग 29,500 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








