Home
Mobile

Vivo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च, 16GB रैम, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से है लैस, जानें कीमत व फीचर

Vivo New Smatphone: वीवो ने अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार Vivo S18 सीरीज को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Vivo S18, S18 Pro और S18e price,तीन नए हैंडसेट को पेश किया है। यह फोन्स किफायती और मिड रेंज मे आ रहे हैं। ब्रांड ने वीवो S18 और वीवो S18 प्रो के कैमरा मॉड्यूल को नए लुक के साथ लाया है, इनमें दो बड़े चौकोर बॉक्स को वर्टिकली सेट किया गया है। फिलहाल इस सीरीज को चीनी बाजार में उपलब्ध कराया गया है। जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लाए जाने की उम्मीद है। आइए आपको आगे इस सीरीज की कीमत और खासियत की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo S18, S18 Pro और S18e स्मार्टफोन लॉन्च, जाने कीमत व फीचर

Vivo S18, S18 Pro, S18e कीमत व उपलब्धता

Vivo S18 को चीन में 2,299 युआन (लगभग 27,100 रुपये) शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है, इसमें 8GB + 256GB स्टोरेज आएगा । Vivo S18 Pro के बेस मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 3,199 युआन (लगभग 37,700 रुपये) है। वहीं Vivo S18e के बेस 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 2,099 युआन (लगभग 24,700 रुपये) है। Vivo S18 सीरीज की पहली सेल चीन में 22 दिसंबर को शुरू की जा रही है, जबकि S18 Pro और S18e की सेल 13 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। जिसे कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Vivo S18, S18 Pro, S18e स्पेक्स

वीवो S18 और S18 Pro में 6.78-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जो FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहे हैं। वहीं S18e को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Vivo S18 सीरीज के सभी हैंडसेट्स Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर रन होंगे। इन तीनों मॉडल्स में प्रोसेसर की बात करें तो Vivo S18 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC , Vivo S18 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ और Vivo S18e में Dimensity 7200 चिपसेट शामिल किया गया है। तीनों फोन्स में अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ 16GB तक रैम दिय गया है।

कैमरा सेटअप भी तीनों मॉडल में अलग-अलग हैं। वीवो S18 में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मिल रहा है। S18 Pro में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो शूटर दिया गया है, वहीं S18e में आपको 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। S18 और Pro मॉडल को 50MP फ्रंट कैमरा से लैस किया गया हैं, जबकि S18e में 16MP का कैमरा मिल रहा है।

ब्रांड से अपने सभी मॉडलों में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया है, लेकिन बैटरी की बात करें तो S18 और Pro मॉडल को 5,000mAh बैटरी के पैक्ड किया गया है, वहीं S18e को 4800mAh बैटरी के साथ लाया गया है। वीवो के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The base model price of Vivo S18 in China is 2,299 Yuan (approximately Rs 27,100), the starting price of Vivo S18 Pro is 3,199 Yuan (approximately Rs 37,700) and the starting price of the base model of S18e is 2,099 Yuan (approximately Rs 24,700).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X