Home
Mobile

Vivo S18, Vivo S18 Pro की स्टोरेज और बैटरी का खुलासा, कल होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें सबकुछ

Vivo S18 Series Specs: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही अपने S18 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे इस हफ्ते के आखिर तक चीनी बाजारों में पेश किया जा सकता है। हालांकि इसके लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले ब्रांड ने इस अपकमिंग सीरीज का एक नया टीजर जारी कर दिया है, जिसमें इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बैटरी स्पेसिफिकेशन और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा हो गया है। आईए आपको आगे हम Vivo S18 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo S18, S18 Pro की स्टोरेज और बैटरी का खुलासा, कल होने जा रही एंट्री

Vivo S18 और Vivo S18 Pro के स्पेसिफिकेशंस

सबसे पहले आपको बता दें, वीवो एस18 सीरीज की कल यानि कि, 14 दिसंबर 2023 को चीनी बाजार में एंट्री होने वाली है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट पर इस सीरीज का एक नया टीजर जारी किया है। जिससे इन फोन्स के बैटरी और स्टोरेज की जानकारी लॉन्च से ही पहले सामने आ गई है। ब्रांड अपने वीवो एस18 सीरीज को 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी के साथ ला रहा है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने करने के बाद वह अगले 13.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। इसके साथ ही कंपनी का अपने इस हैंडसेट को लेकर दावा है कि, इसके सेल की लाइफ 4 साल है, साथ ही 4 साल तक फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का भी मिलेगा।

वहीं एक अन्य टीजर में वीवो ने इस सीरीज में मिलने वाले स्टोरेज को भी लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिया है। जिसके अनुसार वीवो एस18 को 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को रैम को वर्चुअल 16GB तक बढ़ाने का भी विकल्प मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 50GB तक स्टोरेज कम्प्रेशन का भी सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही कंपनी का अपने इस आगामी हैंडसेट को लेकर दावा है कि, यूजर्स इसमें10 हजार तक एचडी फोटो स्टोर कर सकते हैं। साथ ही बैकग्राउंड में 49 ऐप्स भी रख सकते हैं।

Vivo X100 सीरीज की भी कल ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च

वीवो अपने Vivo X100 सीरीज को भी ग्लोबल मार्केट कल यानि कि, 14 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत Vivo X100 और Vivo X100 Pro को शामिल किया गया है। Vivo के इन फोन्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैस किया गया है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। वीवो एक्स100 प्रो में 120W जबकि वीवो एक्स100 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo S18 series will be launched with 12GB+256GB, 12GB+512GB and 16GB+512GB storage. In which battery up to 5000mAh can be provided. The company claims that users can store up to 10 thousand HD photos in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X