Home
Mobile

Vivo S19, Vivo S19 Pro लॉन्च, जानिए कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन

Vivo S19, S19 Pro Price:स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने चीन में अपने दो नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। जिसे Vivo S19 और Vivo S19 Pro के नाम से जाना जाएगा। इन दोनों फोन्स में एक समान OLED डिस्प्ले दिया गया है।

यह फोन 4,500 nits तक का पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम हैं। हालांकि, इसके अलावा इनमें कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत व खासियत से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo S19, Vivo S19 Pro लॉन्च, जानिए कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन

Vivo S19, S19 Pro की कीमत- जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया कि, इन्हें फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Vivo S19 के बेस वेरिएंट 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,300 रुपये) है, जबकि इसके 12GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,600 रुपये) और 12GB /512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,200 रुपये) है। जबिक, इसके टॉप वेरिएंट 16GB/512GB स्टोरेज को CNY 3,299 (लगभग 38,700 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।

Vivo S19 Pro के बेस वेरिएंट 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,700 रुपये), 12GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये), 12GB /512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 44,500 रुपये) और 16GB/512GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,900 रुपये) है। ये दोनों फोन ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में लाए गए हैं। लेकिन इनके स्टैंडर्ड मॉडल को एक अतिरिक्त पीच और Pro मॉडल एक अतिरिक्त ग्रीन कलर ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।

Vivo S19, Vivo S19 Pro लॉन्च, जानिए कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन

Vivo S19 Pro के स्पेसिफिकेशन्स - प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits के पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन एक कर्व्ड-एज डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 9200+ SoC दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज पेयर के साथ आ रहा है। यह फोन Android 14-बेस्ड OriginOS 4 पर काम करेगा।

Vivo S19, Vivo S19 Pro लॉन्च, जानिए कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन

कैमरा की बात करें तो इसमें मेन कैमरा f/1.85 अपर्चर और OIS के साथ 50 MP एंटी-शेक टेलीफ़ोटो यूनिट के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 MP अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल है।

इसके रियर कैमरा सेटअप में 5 अलग-अलग फ़ोकल लेंथ हैं। सेल्फी के लिए 50 MP का फ्रंट कैमरा है,जिसमें सेल्फ़-डेवलप्ड AI फ़ेस करेक्शन तकनीक और ऑटोफ़ोकस है।

Vivo S19 के स्पेसिफिकेशन्स - वीवो S19 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits के पीक ब्राइटनेस और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक फ्लैट पैनल डिजाइन के साथ आता है।

जिसमें Snapdragon 7 Gen 4 SoC शामिल है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। Android 14-बेस्ड OriginOS 4 पर काम करेगा।

Vivo S19 में ऑप्टिकल इमेज सेंसर (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेकंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ आ रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

कंपनी की मानें तो डिवाइस तीन फोकल लेंथ तक पोर्ट्रेट शूट करने में सक्षम है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo S19 S19 Pro Launched with 50mp Selfie camera know Price And Specifications details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X