Home
Mobile

Vivo S20 और Vivo S20 Pro आज होंगे लॉन्च, सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस पर डालें एक नजर

Vivo S20 सीरीज की आज चीन में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जिसके तहत दो नए फोन्स Vivo S20 और Vivo S20 Pro को पेश किया जाएगा। वीवे के ये नए फोन्स ग्लोबल और भारतीय बाजारों में Vivo V50 और Vivo V50 Pro के नाम से लॉन्च किए जाएंगे।

हालांकि, इनके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने इस आगामी वीवो एस20 सीरीज के डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन तक की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं इनके खास स्पेसिफिकेशंस पर से भी पर्दा उठा दिया है। तो आइए अब तक सामने आए इनके सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo S20 और Vivo S20 Pro आज होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Vivo S20 Series लॉन्चिंग

वीवो एस20 सीरीज को आज यानी 28 नवंबर को चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (4:30 बजे IST) लॉन्च हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि, इसके बाद इसे भारत में 2025 की पहली तिमाही में Vivo V50 सीरीज के नाम से पेश किया जाए।

वीवो एस20 सीरीज की कीमत की बात करें तो यह कंपनी की फ्लैगशिप Vivo X200 से कम कीमत में आ सकता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसे विंड फेदर गोल्ड, जेड ड्यू व्हाइट और पिंक स्मोक इंक तीन ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं प्रो मॉडल को पर्पल क्यूई कम्स फ्रॉम द ईस्ट, पाइन स्मोक इंक और विंड फेदर गोल्ड में लाया जाएगा।

Vivo S20 सीरीज स्पेक्स

वीवो वेनिला मॉडल और प्रो मॉडल में BOE द्वारा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo S20 स्नैड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है, जबकि, प्रो मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+SoC शामिल किए जानें की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वेनिला मॉडल में प्राइमरी और अल्ट्रावाइड लेंस के लिए दो 50MP रियर कैमरे के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। जबकि, प्रो मॉडल में OIS के साथ 50MP बायोनिक मेन कैमरे को 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और S सीरीज में पहली बार 50MP पेरिस्कोप-टेलीफोटो यूनिट के साथ जोड़ा जा सकता है।

सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो वीवो एस20 को 6,500mAh तक की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo S20 series launch today check features and price details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X