Home
Mobile

Vivo T2 5G, Vivo Y56 5G की कीमतों में भारी कटौती, ऑफर डिटेल व नई कीमत यहां जानिए

अगर आप अपने लिए या फिर किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। हम इस आर्टिकल में वीवो के दो धांसू फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसपर कंपनी भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दरअसल ब्रांड ने भारत में अपने Vivo T2 5G और Vivo Y56 5G की कीमतों में भारी कटौती की है। जिसके बाद इसे काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। तो आइए आपको इन दोनों हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर डिटेल और नई कीमतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo T2 5G, Vivo Y56 5G की कीमतों में कटौती, जाने ऑफर डिटेल व नई कीमत

वीवो ने इस साल की शुरूआत फरवरी 2023 में अपने Vivo Y56 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसके अलावा अप्रैल 2023 में ही वीवो टी2 5जी (Vivo T2 5G ) सीरीज के स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। जिसमें Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है।

Vivo T2 5G , Vivo Y56 5G की नई कीमत और ऑफर्स

वीवो टी2 5जी के 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो के अनुसार इस फोन की कीमतों में 2000 रुपये तक की कटौती की गई है। यानि कि,अब इस फोन के दोनों वेरियंट को आप क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। इसके साथ अगर ग्राहक Yes Bank, Federal Bank , बैंक ऑफ बड़ौदा और IndusInd Bank बैंक की कार्ड से इसकी खरीदारी करता है, तो उसे 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं वीवो वाई56 5जी के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये , 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये में पेश किया गया था। इस फोन में कंपनी ने1000 रुपये तक की कटौती की है। जिसके बाद इस फोन को क्रमशः 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भी बैंक कार्ड डिस्काउंट उपलब्ध है।

आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ कस्टमर्स वीवो के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल आउटलेट पर अगले 31 दिसंबर तक ही ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Vivo T2 5G has been reduced by Rs 2000 and the price of Vivo Y56 5G has been reduced by Rs 1000. Let us tell you, customers can avail the benefit of this offer at Vivo's online store and retail outlets only till December 31.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X