Home
Mobile

VivoT2 5जी भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

VivoT2 5जी भारत में लॉन्च
Vivo T2 5जी को मंगलवार यानि की 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया गया। वर्चुअल इवेंट के माध्यम से इस नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी इसे लॉन्च करने से पहले ही T2 सीरीज के कलर और डिजाइन का खुलासा कर चुकी थी। इस स्मार्टफोन की खुदरा बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के आधिकारिक चैनल से किया जाएगा।
VivoT2 5जी भारत में लॉन्च

जानें कीमत और कलर

इस स्मार्टफोन को 4GB + 128GB वैरिएंट के साथ 12,999 रुपये, 6GB + 128GB वैरिएंट के साथ 13,999 रुपये में ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन को वेलोसिटी वेव और नाइट्रो ब्लू दो कलर में लॉन्च किया गया है। इस फोन की पहली सेल 18 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर होने वाली है।
इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने अपना एक टीजर जारी किया था। जिसमें 'टर्बोलाइफ' शब्द का इस्तेमाल किया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वीवो टी2 स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को तेज परफॉर्मेंस मिलेगी।

Vivo T2 के स्पेसिफिकेशन

Vivo T2 में आपको फुल HD और टर्बो एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। Vivo T2 5जी में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिससे आप बेहतर फोटो क्लिक कर सकते हैं और साथ ही वीडियो भी बना सकते हैं। इस स्मार्टफोन में OnePlus Nord CE 2 Lite से मिलता जुलता कैमरा डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo T2x के स्पेसिफिकेशन

वहीं Vivo T2x की बात करें तो इसमें 6.58 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। जिसे एंड्राइड 13 पर बेस्ड Funtouch ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन को आप 4GB/6GB/8GB और 128GB स्टोरेज के साथ तीन वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

VivoT2 5जी भारत में लॉन्च

'मेड इन इंडिया' बनाने का वादा

वीवो टी2एक्स 5जी की बात करें तो इसमें 2408 x 1080P पिक्सल के एफएचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का एलसीडी नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस में 50MP मेन लेंस और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ पीछे डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए फ्रंट में 8MP का कैमरा भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन डाइमेंशन 6020 चिपसेट से संचालित होगा। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो ने अपने आने वाले फोन को "मेड इन इंडिया" बनाने का वादा किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T2 5G smartphone was launched in India through a virtual event. Although the company had already revealed the color and design of the T2 series before launching it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X