Home
Mobile

आज से देश में Vivo T2 5G की सेल शुरू, भारी छूट के साथ ले सकते हैं स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

आज से देश में Vivo T2 5G की सेल शुरू

Vivo T2 5G Sale: अगर आप भी कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। वीवो के T2 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। जिसके तहत आप फ्लिपकार्ट पर वीवो T2 5G और वीवो T2 X 5G को बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस नए 5जी स्मार्टफोन को भारत में 11 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था।

Vivo T2 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Vivo T2 5G स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज आपको मिलेगा। वहीं ज्यादा स्पेस के लिए यूजर्स फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1 TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस बनाया गया है। वहीं कैमरे की बात करें तो आपको Vivo T2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिले रहा है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इसके बाद बात करते हैं इस स्मार्टफोन के बैटरी की तो इसमें पावर के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 5G-कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसी के साथ इसमें हाइब्रिड डुअल सिम का भी सपोर्ट आपको मिल रहा है। खास बात यह है कि वीवो का T2 5G एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच OS 13 पर काम करता है।

Vivo T2 5G स्मार्टफोन की कीमत

इस 5जी स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो अलग-अलग वेरिएंट के तहत इसकी कीमत रखी गई है। जैसे कि, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। 8GB+128GB वेरियंट वाले फोन की कीमत कंपनी ने 20,999 रुपये रखी है। लेकिन अगर आप HDFC और ICICI बैंक कार्ड धारक हैं तो आपको इसपर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
first sale of Vivo's T2 5G smartphone has started in India from today. Under which you can buy Vivo T2 5G and Vivo T2 X 5G on Flipkart with a bumper discount. The company launched its new 5G smartphone on 11 April 2023 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X