Vivo T2 5G सीरीज 11 अप्रैल को होगा लॉन्च, जाने कीमत

Vivo जल्द ही भारत में अपना Vivo T2 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल के वीवो टी1 5जी सीरीीज के स्मार्टफोन की उत्तराधिकारी है और यह 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत लॉन्च होगी । आधिकारिक लॉन्च डेट से पहले, वीवो इंडिया ने पहले ही खुलासा करते हुए बताया कि इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने खुलासा किया है कि वीवो टी2 5जी सीरीज के स्मार्टफोन में दो मॉडल शामिल होंगे- बेस वीवो टी2 5जी और स्मार्ट, वीवो टी2 एक्स 5जी स्मार्टफोन। इन स्मार्टफोन की कीमत लगभग 20,000 रुपये हो सकती है।
लॉन्च डिटेल्स और उपलब्धता के अलावा, कंपनी ने अपकमिंग वीवो टी2 5जी सीरीज के स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी शेयर की है । यहां हम आने वाले वीवो टी2 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में जानेंगे।

Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G: कलर
Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G, फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे, जिसमें स्क्रीन के बीच में पंच-होल कैमरा होगा। वे 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेंगे। दोनों फोन में मैटेलिक चेसिस के साथ फ्लैट स्क्रीन डिजाइन मिलेगा, जो पिछले साल आए वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन जैसा है। ये गोल्डन येलो और सी ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
Vivo T2 5G कैमरा
कैमरे की बात करें तो वीवो ने खुलासा किया है कि वीवो टी2 5जी सीरीज के स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) फीचर के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस शामिल है। इस रियर कैमरा सेटअप को एक एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा जाएगा और फोन के पीछे दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने खुलासा किया है कि टी-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के 6nm स्नैपड्रैगन 695 5G सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) पर बेस्ड होंगे।


Click it and Unblock the Notifications