Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, इतने हजार डिस्काउंट के साथ खरीदे फोन
Vivo T2 Pro 5G: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Vivo T2 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए वीवो टी2 प्रो 5जी की आज शाम 7 बजे से सेल शुरू होने जा रही है। जिसके तहत इस न्यूली फोन को ग्राहक कई ऑफर्स के साथ कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo T2 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
Vivo T2 Pro 5G के 8 GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है, जिसे फिलहाल 3,000 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट के साथ मात्र 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं ICICI और कोटक बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा नो कॉस्ट EMI के तहत 8,000 रुपये मंथली पर भी इस फोन को खरीदा जा सकता है। ग्राहक शाम 7 बजे से इन फोन को Vivo के ऑफिशियल ई-स्टोर , फ्लिपकार्ट सहित कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

Vivo T2 Pro 5G के फीचर्स
T2 Pro 5G में आपको 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 x 1080 है। इसके साथ ही यह फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे काफी प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। Vivo ने इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर को शामिल किया है। जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo T2 Pro 5G में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाईफाई 6 जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








