Vivo T2 Pro 5G फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर्स
Vivo T2 Pro 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपना नया हैंडसेट वीवो टी2 प्रो 5जी (Vivo T2 Pro 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो अपने इस लेटेस्ट फोन को 64MP रियर कैमरे के साथ पेश किया है। मिड रेंड में आने वाले इस फोन में कंपनी ने अपने यूजर्स को कई दमदार फीचर्स दिए हैं। अगर आप भी 25 हजार तक के अंदर धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए वीवो का T2 Pro 5G फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आपको इसकी कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।
Vivo T2 Pro 5G कीमत
Vivo T2 Pro को फिलहाल कंपनी ने मून ब्लैक और डून गोल्ड दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन अगर इस फोन को ग्राहक ICICI और AXIS बैंक कार्ड के जरिए खरीदता है तो 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा। इसके अलावा 1000 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी इस पर मिल रहा है। आपको बता दें, इस फोन की बिक्री 29 सितंबर 2023 से शुरू की जा रही है। जिसे फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑफिशियल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo T2 Pro 5G फीचर्स
Vivo T2 Pro 5G में 6.78 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रही है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। इस स्मार्टफोन का इंस्टेंट हाई टच सैंपलिंग रेट 1200 हर्ट्ज़ है। इस फोन का डिस्प्ले 1300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इस फोन को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ भारत में लाया गया है। Vivo अपने इस लेटेस्ट फोन T2 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम का सपोर्ट भी दिया गया है जो 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए OIS एंटी-शेक सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा मिल रहा है। इस फोन को रियर में Aura Light दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि , रेगुलर फ्लैश के मुकाबले ये 9 गुना ज्यादा बेहतर लाइट जेनरेट करेगी। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन से यूजर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसे पावर देने के लिए वीवो ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications