Home
Mobile

Vivo T2 Pro 5G के लॉन्च से पहले जाने सभी फीचर्स, इतनी कीमत के साथ आज देगा दस्तक

Vivo T2 Pro 5G Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो के नए फोन वीवो टी2 प्रो 5जी (vivo T2 Pro 5G)की आज भारत में एंट्री होने जा रही है। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के टीजर पेज को वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। इससे पहले अभी कुछ महीने पहले ही कंपनी ने Vivo T2 5G को लॉन्च किया था। जिसमें 6 nm के क्वालकॉम Snapdragon 695 SoC को शामिल किया गया था। Vivo ने अपने T2 Pro हैंडसेट के लॉन्चिंग से पहले ही इसके खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

Vivo T2 Pro 5G की कीमत

Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके 25 हजार रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, वीवो ने इससे Vivo T2 5G के 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये , 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज को 20,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था।

vivo T2 Pro 5G के स्पेक्स

vivo T2 Pro 5G में कंपनी ने 6.78 इंच के 3D Curved एमोले़ड डिस्प्ले दिया है। जो 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। वीवो अपने इस डिवाइस को 0.736cm की थिकनेस के साथ लाएगा। कंपनी के अनुसार यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होगा। जिसमें MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 8 GB रैम के साथ 128 GB और 256 GB के स्टोरेज वेरिएंट्स दिए जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ड्यूल कैमरा सेटअप देगी। जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में एक रिंग शेप एलईडी लाइट भी मिल रही है। इसके अलावा सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Vivo T2 Pro 5G आज होगा लॉन्च,  पहले जाने सभी फीचर्स, कीमत

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4600mAh की बैटरी शामिल करेगी जो 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन का मुकाबला बाजार में पहले से iQOO Z7 Pro 5G, Realme 11 Pro, Poco F5 Pro , Infinix Zero 30 5G से माना जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T2 Pro 5G smartphone can come with 1200Hz touch sampling rate and 120Hz refresh rate. In which the company can provide 64 megapixel primary camera with OIS feature. Along with this, it will get support of MediaTek Dimensity 7200 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X